फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama Terror Attack: trade union have called bandh for giving tribute to martyrs

पुलवामा हमला: शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज देशभर में व्यापार संगठनों का बंद

Mon, 18 Feb 2019 10:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 18 Feb 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack: trade union have called bandh for giving tribute to martyrs
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने और इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवारों का साथ देने के लिए अखिल भारतीय व्यापार संगठन (कैट) ने सोमवार को देशभर में व्यापार बंद का आह्वान किया है। कुछ राज्यों में शनिवार से ही व्यापारिक संगठनों ने बंद रखा था। जिनमें छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तरी यूपी शामिल हैं।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि जरूरी वस्तुओं और यातायात पर बंद का कोई असर नहीं पड़ेगा। केवल व्यापारिक संगठन बंद रहेंगे। सोमवार को होने वाला बंद शांतिपूर्ण रहेगा। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को होने वाले बंद के दौरान व्यापारी व्रत रखेंगे और अपने-अपने राज्यों में कैंडल मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन


कैट से जुड़े व्यापारी शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की योजना पर विचार कर रहे हैं। कैट ने चीन के सामान का बहिष्कार करने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाने का फैसला किया है। उसका कहना है कि चीन पाकिस्तान का समर्थन करता है। इसी वजह से उसके सामान का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed