{"_id":"5c6a42bbbdec2273704013b6","slug":"pulwama-terror-attack-top-officials-arrive-at-home-ministry-for-high-level-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के ताजा हालात पर उच्चस्तरीय बैठक, राजनाथ बोले- जवानों का जोश हाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू के ताजा हालात पर उच्चस्तरीय बैठक, राजनाथ बोले- जवानों का जोश हाई
Mon, 18 Feb 2019 10:59 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
उच्च स्तरीय बैठक के लिए पहुंचे शीर्ष अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। गृह मंत्रालय में सेनाध्यक्ष के साथ कई उच्च अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए और जैश ए मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलवामा मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा है और वे आतंकियों को ढेर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति बनाई जा सकती है। इस बैठक में सेनाध्यक्ष और रक्षामंत्री बातचीत करेंगे। सेनाध्यक्ष बिपिन रावत रक्षामंत्री को आज मुठभेड़ की पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ऐसा माना जा रहा है कि इन आतंकवादियों का संबंध 14 फरवरी को हुए कार बम हमले से था। मारे गए दो आतंकवादियों की सटीक पहचान के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।’’
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रात में घेराबंदी की थी और तलाश अभियान शुरू किया था।
अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदरी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इस हमले में सीआरपीएस के 40 जवान शहीद हो गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Delhi: Top officials arrive at Home Ministry for a high level meeting. #PulwamaTerroristAttack pic.twitter.com/Rcz3ZWZnNh
— ANI (@ANI) February 18, 2019