फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama terror attack: States announces  Compensation For Families Of CRPF Jawans

पुलवामा आतंकी हमला: शहीद जवानों के परिवार के लिए राज्य सरकारों ने की मदद की घोषणा

Sat, 16 Feb 2019 11:21 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Sat, 16 Feb 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Pulwama terror attack: States announces  Compensation For Families Of CRPF Jawans
- फोटो : PTI

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए। गुरुवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। ये सेना पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है, जिससे देश की सुरक्षा एजेंसियों पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। 


loader



शहीद जवानों के परिवारों के लिए राज्य सरकारों ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। कई राज्यों के जवान इस हमले में घायल हुए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में जबलपुर जिले के अश्विनी कुमार काछी के शहीद होने पर कहा है कि इस बहादुर नौजवान पर पूरे प्रदेश को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह शहादत बताती है कि हमारे प्रदेश के नौजवानों में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने का साहस है। उनकी वीरता का ही परिणाम है कि दुश्मन कायराना हमले पर उतर आया है।

उन्होंने कहा कि मैं शहीद अश्विनी कुमार के परिवार को सलाम करता हूं, जिसने अपने वीर सपूत को देश की रक्षा के लिए सीमा पर भेजा। आतंकवाद का कोई भी स्वरूप प्रदेश और देश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे समूल नष्ट करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। इस बीच कमलनाथ सरकार ने शहीद अश्विनी के परिवार को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही परिवार को एक आवास और एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी।

मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, गुजरात और ओडिशा की सरकार ने भी मदद की घोषणा की है।

किस राज्य में कितनी मदद-

  • उत्तर प्रदेश- 25-25 लाख की आर्थिक मदद और एक सदस्य को नौकरी।
  • उत्तराखंड- 25-25 लाख की आर्थिक मदद और सदस्य को नौकरी।
  • राजस्थान- 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के सदस्य को नौकरी।
  • मध्यप्रदेश- एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, एक सदस्य को नौकरी और एक आवास।
  • हिमाचल प्रदेश- परिजन को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद।
  • असम- परिजन को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद।
  • पंजाब- 12 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी।
  • महाराष्ट्र- 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद।
  • गुजरात- 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद।
  • तेलंगाना- 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद।
  • ओडिशा- 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed