फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama Terror Attack: private companies issued show cause notice to its employees who lauded attack

कर्मचारियों ने की पुलवामा हमले की तारीफ, कंपनी ने थमाया नोटिस

Sun, 17 Feb 2019 01:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 17 Feb 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack: private companies issued show cause notice to its employees who lauded attack
सांकेतिक तस्वीर

निजी कंपनियों ने अपने कश्मीर बेस्ड उन कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है जिन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमलों की तारीफ की थी। अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुंबई बेस्ड फार्मास्यूटिकल कंपनी ने श्रीनगर के अपने कर्मचारी को स्पीड पोस्ट के जरिए उसके निलंबन की जानकारी दी है। साथ ही कहा है कि यदि उसने कारण बताओ नोटिस का दो हफ्ते के अंदर जवाब नहीं दिया तो उसे सेवाओं से मुक्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस कर्मचारी का नाम रियाज अहमद वानी है। उसने फेसबुक पर 14 फरवरी को पोस्ट पर लिखा था, 'अथ वनान सर्जिकल स्ट्राइक।' इसका मतलब होता है इसे कहते हैं सर्जिकल स्ट्राइक। सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। कंपनी ने अपने नोटिस में लिखा है, 'आपके राष्ट्र-विरोधी संदेश के कारण कंपनी को उग्र टिप्पणियां मिलनी शुरू हो गई। आखिर हमारे संगठन में एक राष्ट्र-विरोधी तत्व क्यों मौजूद है।'
विज्ञापन


कंपनी ने आगे कहा, 'आपके कृत्य के कारण जो भयानक और गंभीर प्रकृति का है, उसके लिए आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। मामले में आगे की कार्रवाई लंबित है।' दूसरा मामला अहमदाबाद बेस्ड हेल्थकेयर कंपनी का है। जिसने अपने श्रीनगर के रहने वाले कर्मचारी इकबाल हुसैन को तत्काल प्रभाव से उसकी टिप्पणी के कारण निलंबित कर दिया है। कर्मचारी ने रियाज अहमद वानी के पोस्ट पर लिखा था, 'इसे कहते हैं असली सर्जिकल स्ट्राइक।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल हुसैन हेल्थकेयर कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर हैं। उसे कंपनी ने 15 फरवरी को जारी किए कारण बताओ नोटिस पर अपना जवाब देने के लिए दो दिनों का समय दिया है। उसे बताया गया है कि यदि उसने अपनी सफाई नहीं दी तो उसे तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक छात्र पर ट्विटर पर हमले की प्रशंसा करने की वजह से एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed