{"_id":"5c6a4afcbdec22629b007cc9","slug":"pulwama-terror-attack-kamal-haasan-suggested-called-pak-occupied-kashmir-as-azaad-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन ने पीओके को बताया आजाद कश्मीर, सरकार से की जनमत संग्रह की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमल हासन ने पीओके को बताया आजाद कश्मीर, सरकार से की जनमत संग्रह की मांग
Mon, 18 Feb 2019 11:34 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
कमल हासन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। जहां देश में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर गुस्सा है वहीं उन्होंने कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग कर दी है। केवल इतना ही नहीं अपने बयान में हासन ने पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद कश्मीर तक करार दिया है।
विज्ञापन
मक्कल नीधि मैयम के मुखिया हासन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीर नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'जवान क्यों मरते हैं? हमारे घर के चौकीदार को क्यों मरना चाहिए? यदि दोनों तरफ के राजनेता (भारत और पाकिस्तान) ठीक तरह से व्यवहार करें तो किसी सैनिक को मरने की जरुरत नहीं है। नियंत्रण रेखा नियंत्रण में रहेगी।'
विज्ञापन
हासन ने आगे कहा, 'भारत कश्मीर में जनमत संग्रह क्यों नहीं करा रहा है? वह (भारतीय सरकार) किससे डरती है?' कई संगठन इस मांग को उठाते रहते हैं कि कश्मीरियों को भारत के साथ रहना है या फिर पाकिस्तान के साथ इसे लेकर जनमत संग्रह करवाया जाना चाहिए। हासन ने कहा कि यदि भारत खुद को बेहतर देश के रूप में साबित करना चाहता है तो उसे इस तरह का रवैया नहीं अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
सेना के प्रति अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा, मुझे उस समय बहुत दुख होता है जब लोग कहते हैं कि जवान कश्मीर मरने के लिए जा रहे हैं। सेना भी एक पुराने फैशन की तरह है। पीओके को आजाद कश्मीर बताते हुए हासन ने कहा, 'आजाद कश्मीर में वह ट्रेन में जिहादियों की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि उन्हें हीरो की तरह प्रदर्शित किया जा सके। यह एक मूर्खतापूर्ण कार्य है। भारत भी इसी तरह मूर्खतापूर्ण व्यवहार कर रहा है। यदि हम यह साबित करना चाहते हैं कि भारत क बहुत अच्छा देश है तो हमें इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।'
Makkal Needhi Maiam leader Kamal Hassan at an event in Chennai yesterday: Why India is not holding a plebiscite in Kashmir? What are they (Indian government) afraid of? pic.twitter.com/9M6bS5JoWV
— ANI (@ANI) February 18, 2019