{"_id":"5c68eeccbdec225eb27aae81","slug":"pulwama-terror-attack-after-mns-warning-tseries-removed-pakistani-singer-song-from-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला: राज ठाकरे की चेतावनी के बाद यूट्यूब से हटा पाकिस्तानी गायक का गाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमला: राज ठाकरे की चेतावनी के बाद यूट्यूब से हटा पाकिस्तानी गायक का गाना
Sun, 17 Feb 2019 10:49 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की फिल्म विंग ने शनिवार को म्यूजिक कंपनियों से कहा है कि वह पाकिस्तानी गायकों के साथ काम करना बंद कर दें।
विज्ञापन
एमएनएस की चित्रपट सेना के मुखिया अमेय खोपर ने कहा, 'हमने भारतीय संगीत कंपनियों जैसे टी-सीरीज, सोनी म्यूजिक, वीनस, टिप्स म्यूजिक आदि को पाकिस्तानी गायकों के साथ काम न करने के बारे में मौखिक तौर पर बताया है। इन कंपनियों को ऐसा करना तुरंत बंद करना होगा या फिर हम अपने अंदाज में कार्रवाई करेंगे।'
विज्ञापन
हाल ही में भूषण कुमार की टी-सीरिज ने राहत फतेह अली खान और आतिफ असलम के साथ दो अलग सिंगल गानों के लिए करार किया था। खोपर ने दावा किया, 'उन्होंने हमारी चेतावनी के बाद उनके गाने (कंपनी के यूट्यूब चैनल से) हटा दिए हैं।'
विज्ञापन
इससे पहले 2016 में जब उरी हमला हुआ था उस समय भी राज ठाकरे की पार्टी ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत से अपने देश वापस जाने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। पार्टी ने सभी फिल्म निर्माता-निर्देशकों से कहा था कि वह किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करेंगे।