फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama Terror Attack: Aadil Ahmed had drifted from al Qaida to JeM terror outfit

जैश से पहले अलकायदा के लिए काम करता था पुलवामा का हमलावर आदिल

Mon, 18 Feb 2019 09:01 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 18 Feb 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack: Aadil Ahmed had drifted from al Qaida to JeM terror outfit
आतंकी आदिल अहमद डार

आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले को विस्फोट से भरी कार से टक्कर मार दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। वह अचानक से पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में शामिल नहीं हुआ था। जांच के दौरान पता चला है कि जैश, एक देवबंदी आतंकी संगठन जिसने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है, उसमें शामिल होने से पहले आदिल पूरी तरह कट्टरपंथी था। इस संगठन का मानना है कि वह इस्लामिक मिशन पर है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आदिल कश्मीर बेस्ड आतंकी जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजावत-उल-हिंद का सदस्य था। जिसका दावा है कि वह अल-कायदा से जुड़ा हुआ है। संगठन जुलाई 2017 में अस्तित्व में आया था। यह अब निष्क्रिय हो चुका है क्योंकि सुरक्षाबलों ने उसके ज्यादातर सदस्यों को मार गिराया है। सूत्रों का कहना है कि आदिल 20 साल की उम्र में तब कट्टरपंथी बन गया था जब वह अंसार गजावत उल-हिंद में शामिल हुआ था। वह जल्द ही जेईएम में शामिल हो गया क्योंकि उसे लगा कि अल कायदा से जुड़ा संगठन जिहादी के तौर पर उसकी योजनाओं के लिए छोटा मंच है। 
विज्ञापन


कश्मीर में जेईएम द्वारा किए गए आतंकी हमले में सूत्रों का कहना है कि जैश का मुखिया मौलाना मसूद अजहर और उसका भाई मुफ्ती अब्दुल रौफ असगर ने बहवलपुर मुख्यालय को खाली कर दिया है और पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के किसी सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जानकारी जुटा रही हैं कि मसूद अजहर के भतीजे मोहम्मद उमर का इस हमले में क्या हाथ है। वह पिछले साल मई-जून में पीओके से भारत आया था और उसने भारत में 'बड़े हमलों' को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed