{"_id":"5e4622c58ebc3ee5f748e7da","slug":"pulwama-attack-rahul-gandhi-asks-questions-to-modi-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पुलवामा हमले से किसे हुआ फायदा' राहुल गांधी के सवाल पर भड़की भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'पुलवामा हमले से किसे हुआ फायदा' राहुल गांधी के सवाल पर भड़की भाजपा
Fri, 14 Feb 2020 10:20 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
संबित पात्रा- राहुल गांधी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 में 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को देश भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले को लेकर मोदी सरकार से तीन सवाल पूछा है। उनके इस ट्वीट पर सियासी घमासान भी मचा है। भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लश्कर और जैश से सहानुभूति रखते हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने तीन सवाल किए:
लश्कर और जैश से सहानुभूति रखते हैं राहुल गांधी: भाजपा
भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा पर उनकी टिप्पणियां उन शहीदों का अपमान हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की। लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति माने जाने वाले राहुल गांधी ने न केवल सरकार पर बल्कि सुरक्षा बलों पर भी निशाना साधा है।
कपिल मिश्रा ने साधा राहुल पर निशाना, कहा- शर्म करो
हालांकि, राहुल गांधी के इस ट्वीट पर भाजपा के कई नेताओं ने आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला भी किया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि शर्म करो राहुल गांधी। पूछते हो पुलवामा हमले से किसका फायदा हुआ? अगर देश ने पूछ लिया कि इंदिरा राजीव की हत्या से किसका फायदा हुआ , फिर क्या बोलोगे? इतनी घटिया राजनीति मत करो शर्म करो।
संबित पात्रा ने कहा ये केवल भौतिक रूप से भ्रष्ट नहीं हैं..उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी पुलवामा हमले पर राहुल गांधी के ट्वीट पर निशाना साधते हुए कहा कि ये केवल भौतिक रूप से भ्रष्ट नहीं हैं..उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं। संबित ने लिखा कि वो हमला नृशंस था और यह टिप्पणी नृशंस है।
पात्रा ने पूछा कि सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ? ... श्रीमान गांधी क्या आप लाभ से परे सोच सकते हैं?...निश्चित रूप से नहीं... कथित गांधी परिवार कभी भी लाभ से परे नहीं सोच सकता। उन्होंने आगे कहा कि ये केवल भौतिक रूप से भ्रष्ट नहीं हैं..उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं।
एनसीपी के नवाब मलिक ने भी जांच पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में एनसीपी कोटे से मंत्री नवाब मलिक ने पुलवामा हमले पर कहा कि इसमें 40 जवान शहीद हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक यह पता लगाने के लिए कोई जांच नहीं की गई है कि आरडीएक्स कहां से आया और वाहन घटनास्थल पर कैसे पहुंचा?
उन्होंने यह भी कहा कि विस्फोट में शामिल वाहन घटनास्थल पर कैसे पहुंचा? वाहन का चालक जेल में था। वह बाहर कैसे आया? जांच होनी चाहिए क्योंकि लोग सच्चाई जानना चाहते हैं।
पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश इन शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा ।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि पिछले वर्ष पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि। वे असाधारण लोग थे जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा और सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा ।’’
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था।

- हमले से किसको फायदा हुआ?
- हमले की जांच में क्या निकला?
- सरकार में किसकी जबाबदेही तय हुई?
Today as we remember our 40 CRPF martyrs in the #PulwamaAttack , let us ask:
विज्ञापन
1. Who benefitted the most from the attack?
2. What is the outcome of the inquiry into the attack?
3. Who in the BJP Govt has yet been held accountable for the security lapses that allowed the attack? pic.twitter.com/KZLbdOkLK5विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 14, 2020