फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama Attack: Civilian movement will be stopped when a large convoy of security forces passes

पुलवामा हमले के बाद बड़ा फैसला, सेना का काफिला गुजरते समय थम जाएगी आम आवाजाही

Fri, 15 Feb 2019 06:19 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Fri, 15 Feb 2019 06:19 PM IST
सार

  • जवानों का काफिला गुजरते समय हुआ था हमला
  • हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद लिया घायलों का हाल
  • हमले से सबक लेते हुए एहतियातन लिया फैसला

विज्ञापन
Pulwama Attack: Civilian movement will be stopped when a large convoy of security forces passes
राजनाथ सिंह

विस्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों का काफिला गुजरने के समय आम लोगों की आवाजाही बंद रहेगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर में घायल जवानों का हाल जानने के बाद पुलवामा हमले को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। 
विज्ञापन

 

पुलवामा में हुआ यह हमला एक तरह से सुसाइड बांबर एटैक था, इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए आम लोगों की आवाजाही बंद रहेगी, जिस दौरान सुरक्षा बलों का काफिला गुजरेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को इससे थोड़ी असुविधा होगी, जिसके लिए उन्हें खेद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि कुछ ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो सीमा पार से आतंकी संगठनों, आतंकी ताकतों और आईएसआई के साथ हाथ मिला रहे हैं। वे आतंकी साजिशों में शामिल भी हैं। वे जम्मू—कश्मीर के लोगों और खासकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलों के आवागमन के दौरान यातायात रोकने से आमजनों को थोड़ी दिक्कत जरूर होगी, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम जरूरी था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता हमारे साथ खड़ी है और भारत सरकार शहीदों के परिजनों के साथ है। गौरतलब है कि हाल ही में भारत की नाराजगी के बावजूद पाकिस्तान के गृहमंत्री ने हुर्रियत नेताओं से दो बार बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed