फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry poltics crisis : rahul gandhi visit today kiran bedi s thanks letter congress bjp

पुडुचेरी में सियासी संकट के बीच दौरे पर राहुल, एलजी पद से हटाई गईं किरण बेदी ने किया ये ट्वीट

Wed, 17 Feb 2021 08:54 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 17 Feb 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
Puducherry poltics crisis : rahul gandhi visit today  kiran bedi s  thanks letter congress bjp
किरण बेदी- राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। दो मंत्रियों समेत चार विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नीत नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई है। विपक्ष मुख्यमंत्री नारायणसामी से इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पुडुचेरी के राज्यपाल पद से हटाए जाने के बाद बुधवार सुबह डॉ. किरण बेदी ने ट्वीट कर आभार जताया। इस सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

 

पुडुचेरी के राज्यपाल के पद से हटाए जाने के बाद किरण बेदी ने भारत सरकार समेत अपने तमाम साथियों का शुक्रिया अदा किया। किरण बेदी ने एक पत्र लिखकर भारत सरकार का आभार जताया। इसी के साथ उन्होंने अपने तमाम साथियों का भी आभार जताया। किरण बेदी ने लिखा है कि उन्होंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के तहत सभी कार्य किए। बेदी ने कहा कि वह पूरी संतुष्टि के साथ यह कह सकती हैं कि उनके कार्यकाल में ‘राज निवास' की टीम ने जन हित के लिए पूरी कर्मठता से काम किया।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘मैंने संवैधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के कर्तव्य के लिए ही सभी कार्य किए। पुडुचेरी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। यह अब लोगों के हाथ में है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कुछ देर पहले उन्होंने एक ट्वीट कर बड़ा ही सकारात्मक संदेश दिया। किरण बेदी ने अपनी डायरी का कवर पेज ट्वीट किया, जिस पर संदेश लिखा था - ''दयालु हृदय, प्रखर दिमाग और बहादुर आत्मा।''
 

राहुल के दौरे से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

राहुल गांधी के पुडुचेरी पहुंचने से पहले ही उनकी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले विधायक ए जॉन कुमार ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद पुडुचेरी में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। जॉन समेत चार विधायकों के इस्तीफे के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस का संख्या बल 10 रह गया है, जिसमें अध्यक्ष भी शामिल हैं।

 





पुडुचेरी में कांग्रेस को संकट से उबारेंगे राहुल !
कांग्रेस के साथ सरकार में शामिल सहयोगी डीएमके के तीन सदस्य हैं। जबकि एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी सरकार को हासिल है। विपक्ष के पास 14 विधायक हैं यानी सरकार और विपक्ष के विधायकों की संख्या अब बराबर हो गई है। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी अपने पुडुचेरी दौरे के दौरान अपनी पार्टी को संकट से उबारने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed