पुडुचेरी विधायक कोरोना पॉजिटिव, नीम के पेड़ के नीचे सदन की कार्यवाही, फिर अनिश्चित काल के लिए स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच पुडुचेरी विधानसभा का 20 जुलाई को शुरू हुआ बजट सत्र शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में सदन की कार्यवाही मुख्य इमारत के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह पहली बार है जब सदन की कार्यवाही दूसरे स्थान पर चली है।
सदन की कार्यवाही पेड़ के नीचे इसलिए हुई क्योंकि विपक्षी पार्टी एनआईएनआरसी के विधायक एनएसजे जयबाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद इमारत का मुख्य कक्ष बंद कर दिया गया था। विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद विधानसभा के सभी सदस्यों को सात दिनों के लिए खुद को पृथक रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री वी नरायणसामी ने बताया कि 27 जुलाई को सभी विधायकों की जांच की जाएगी।
All Assembly members should isolate themselves for 7 days, as an MLA has tested positive for #COVID19. Tests will be conducted for all MLAs on July 27: Puducherry CM V Narayanasamy in Assembly
विज्ञापन विज्ञापन
The session, today, was conducted in the open outside Assembly hall, as a precaution. https://t.co/EYnamt09VA pic.twitter.com/3fxm8aBfDL — ANI (@ANI) July 25, 2020
सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे स्पीकर वी पी शिवकोलुंडु ने सदन की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी। सदन को स्थगित करने से पहले मुख्यंमत्री वी नरायणसामी ने करीब नौ हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा। सरकार के 30 से अधिक विभागों के लिए वित्तवर्ष 2020-2021 के लिए पेश बजट को बिना चर्चा ही पारित कर दिया गया।
सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर शुरू हुई और तीन बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुई। विपक्षी एआईएनआरसी विधायक को छोड़ सभी सदस्य कार्यवाही में शामिल हुए। उपराज्यपाल किरण बेदी ने सत्र को पहले दिन संबोधित करने के बजाय शुक्रवार को संबोधित किया।