{"_id":"5f4b1a8f431d385d85178d82","slug":"puducherry-health-minister-visit-the-hospital-and-clean-the-toilet-after-a-patient-make-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी: कोविड वार्ड के शौचालय में गंदगी देख खुद सफाई करने लगे स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी: कोविड वार्ड के शौचालय में गंदगी देख खुद सफाई करने लगे स्वास्थ्य मंत्री
Sun, 30 Aug 2020 08:59 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 30 Aug 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
पुडुचेरी के एक अस्पताल में शौचालय साफ करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : ANI
देश में कोरोना का प्रकोप जारी है, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 75,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। एक दिन में इतनी ज्यादा संख्या आ रहे मामलों की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है।
विज्ञापन
इसी चरमराई स्वास्थ्य सेवा का परिणाम है कि पुडुचेरी में स्वास्थ्य मंत्री एक अस्पताल में शौचालय की गंदगी साफ करते हुए दिखाई दिए। इस अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने शौचालय में गंदगी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की तो इसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री एम कृष्णा राव खुद अस्पताल पहुंच गए और शौचालय साफ करने लगे।
विज्ञापन
एम कृष्णा राव की ओर से किए गए इस कार्य की तारीफ पूरे सोशल मीडिया में हो रही है। इस अस्पताल में मरीजों के लिए वार्ड की संख्या 75 है और यहां दिन में तीन बार शौचालय साफ किए जाते हैं लेकिन गंदगी वैसी ही बनी रहती है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को सलाह दी कि वो शौचालय इस्तेमाल करने के बाद साफ-सफाई और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री मलाड्डी कृष्णा राव ने इंदिरा गांधी राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कोविड वार्ड के शौचालय की सफाई की। इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स के कमेंट्स और लाइक आ चुके हैं, लोग स्वास्थ्य मंत्री के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।
बता दें कि सरकार के कोरोना के समय 458 स्वास्थ्य कर्मियों को अनुबंध पर रखा है, इसमें डॉक्टर, नर्स, स्वच्छता कर्मचारी और अन्य श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अगले हफ्ते के अंत तक इस संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी।