फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry CM V Narayanasamy says centre us as union territory or state depending on convenience

पुड्डुचेरी: वी नारायणसामी बोले- केंद्र हमें राज्य तो कभी बताता है केंद्र शासित प्रदेश 

Fri, 22 Nov 2019 01:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुड्डुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुड्डुचेरी Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 Nov 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Puducherry CM V Narayanasamy says centre us as union territory or state depending on convenience
पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने केंद्र पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र अपनी सहूलियत के हिसाब से कभी उसे केंद्र शासित प्रदेश तो कभी राज्य बताता है। इससे अच्छा होगा कि वह उसे ट्रांसजेंडर घोषित कर दे। नारायणसामी का कहना है कि केंद्र क जल्द ही इसका समाधान ढूंढना होगा।

विज्ञापन


नारायणसामी ने गुरुवार को पुड्डुचेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'भारत सरकार की नीतियों के कारण हम न इधर के रहे और न ही उधर के। वह अपनी सहूलियत के हिसाब से हमारे साथ कभी राज्य तो कभी केंद्र शासित प्रदेश का व्यवहार करती है। यह हमारी स्थिति है। उसे पुड्डुचेरी को ट्रांसजेंडर घोषित कर देना चाहिए।' 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि पुड्डुचेरी प्रशासन को बिलकुल दिल्ली की तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'पुड्डुचेरी और दिल्ली दोनों ही एक कठिन स्थिति में हैं क्योंकि वे विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश हैं। यह उन केंद्र शासित प्रदेशों की परेशानी है, जिनमें विधानसभा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की स्थिति का उन्होंने जीएसटी के जरिए उदाहरण देते हुए कहा, 'जीएसटी के ममाले में हमारे साथ राज्य की तरह बर्ताव किया जाता है और पैसे ले लिए जाते हैं। लेकिन जब विभिन्न योजनाओं को लागू करने की बात आती है तो वह हमारे साथ केंद्र शासित प्रदेश की तरह व्यवहार करते हैं।'

मुख्यमंत्री के बयान पर उपराज्यपाल किरण बेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुड्डुचेरी की जरूरतों के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। यह केंद्र की साफ, गौर करने वाली, असंशोधित और निगरानी वाला मार्गदर्शन ही है जिसके कारण पुडुचेरी प्रशासन अपने लोगों को जरूरी सेवाएं मुहैया करवा पा रहा है।


बेदी ने कहा, 'केंद्र लगातार केंद्र शासित प्रदेशों की जरूरतों पर नजर बनाए रखता है, जिससे कि वे जनता की सेवा कर सकें। पुड्डुचेरी प्रशासन का यह दायित्व है कि वह अपनी सभी कमियों को दूर करे और अपने खर्चों से असली जरूरतमंदों की मदद तय करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed