फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry CM Narayanasamy Contempt of court petition against Kiran Bedi soon

किरण बेदी और नारायणसामी के बीच तनातनी, कोर्ट की अवमानना का केस करेंगे सीएम

Mon, 02 Dec 2019 08:15 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: अजय सिंह Updated Mon, 02 Dec 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Puducherry CM Narayanasamy Contempt of court petition against Kiran Bedi soon
V Narayanasamy - फोटो : ANI

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. नारायणसामी ने रविवार को कहा कि वह निर्वाचित सरकार के फैसलों को लागू करने में लगातार कथित तौर पर बाधा डालने के लिए केंद्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दायर करेंगे।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बेदी इस साल 30 अप्रैल को मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद कई कल्याणकारी योजनाओं को रोक रही हैं। उच्च न्यायालय ने कहा था कि बेदी को सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। अदालत ने मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव द्वारा दायर याचिका में यह आदेश दिया था। याचिका में बेदी को हस्तक्षेप करने से रोकने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन


नारायणसामी ने कहा कि उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के लिए निर्वाचन आयुक्त के तौर पर एक अधिकारी को नियुक्त करने का फैसला किया था लेकिन बेदी ने इस फैसले पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वह प्रशासकीय प्रक्रियाओं के बारे में भी नहीं जानती है और प्रदेश के मंत्रिमंडल के हर फैसले को नकारती रही हैं।’ उन्होंने कहा कि वह यहां सरकार के दैनिक कामकाज में हस्तक्षेप के लिए बेदी के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दायर करेंगे।

नारायणसामी ने आरोप लगाया कि केंद्र यहां जीएसटी लागू करने से हुए नुकसान के लिए अगस्त से बकाया 400 करोड़ रुपये का मुआवजा देने में देरी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed