फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry : CM Narayanasamy and his ministers on strike outside of Raj Niwas

पुडुचेरी : राज निवास के बाहर धरने पर बैठे मुख्यमंत्री नारायणसामी और मंत्री

Thu, 14 Feb 2019 03:22 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: sapna singla Updated Thu, 14 Feb 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
Puducherry : CM Narayanasamy and his ministers on strike outside of Raj Niwas
धरने पर बैठे सीएम नारायणसामी व मंत्री

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने मोर्चा खोल दिया है। 39 प्रस्तावों को राज्यपाल द्वारा खारिज किए जाने से नाराज मुख्यमंत्री वी नारायणसामी अपने मंत्रियों के साथ बुधवार को राज निवास के बाहर धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर पहुंचकर कांग्रेस और डीएमके के  विधायकों ने भी धरने को अपना समर्थन दिया। नारायणसामी ने साफ कर दिया कि उनके  प्रस्तावों  पर राज्यपाल से सकारात्मक जवाब मिलने पर ही धरने से उठेंगे।

विज्ञापन




राज निवास के बाहर काली कमीज पहने मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके मंत्रियों की मांग है कि मुफ्त चावल बांटने की योजना सहित 39 सरकारी प्रस्तावों को उपराज्यपाल मंजूरी दें। सीएम ने आरोप लगाया कि विभिन्न मामलों पर उनकी स्वीकृति के लिए भेजी गईं फाइलों को उपराज्यपाल ने खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में उपराज्यपाल ने बिना लोगों को जागरूक किए बिना ही हेलमेट पहनने को अनिवार्य कर दिया जो कि साफ दर्शाता है कि वह अपनी मनमानी करने के साथ ही जनता को प्रताड़ित कर रही हैं।
विज्ञापन


वहीं उपराज्यपाल किरण बेदी ने इस मामले में मुख्यमंत्री नारायणसामी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र ट्वीट करते हुए लिखा, 'वह धरने पर बैठने के स्थान पर मुझसे मिल सकते थे। वह एक पत्र लिखते हैं और उसके जवाब के लिए राज निवास का मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं। इससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed