फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Public vehicles must be installed in the GPS from New year

नए साल से सार्वजनिक वाहनों में जीपीएस लगाना होगा अनिवार्य

Wed, 31 Oct 2018 10:37 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Public vehicles must be installed in the GPS from New year
gps
1 जनवरी, 2019 के बाद से पंजीकृत होने वाले सभी सार्वजनिक वाहनों में जीपीएस के साथ इमरजेंसी बटन लगाना जरूरी होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी वाहन निर्माताओं को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने यह निर्देश खास तौर पर महिला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जारी किए हैं।  
विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ऑटोरिक्शा और ई-रिक्शा को छोड़ कर सभी सार्वजनिक वाहन निर्माता कंपनियों को 01 जनवरी, 2019 के बाद बनने वाले वाहनों में जीपीएस लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी सार्वजनिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग (वीएलटी) के अलावा इमरजेंसी बटन लगाना भी अनिवार्य होगा। साथ ही, वीएलटी निर्माता वाहनों की निगरानी में मदद करेंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को परामर्श देते हुए कहा है कि 31 दिसंबर, 2018 तक रजिस्टर होने वाले सभी पुराने सार्वजनिक वाहनों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन अलग से इंस्टॉल करना होगा। अपने नोटिफिकेशन में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग कम पैनिक बटन लगाने की प्रक्रिया को बताया गया है। नोटिफिकेशन में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि फिटनेस सर्टिफिकेशन की चैकिंग के दौरान सार्वजनिक वाहनों में वीएलटी डिवाइस के इंस्टॉलेशन को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य सरकारों से कहा गया है कि वीएलटी निर्माता के साथ मिल कर कंमाड और कंट्रोल सेंटर स्थापित करें। साथ ही, सड़क परिवहन मंत्रालय, परिवहन विभाग और स्थानीय परिवहन कार्यालयों से एजेंसी, डिवाइस निर्माता और उनके अथरॉइज्ड डीलर की नियुक्ति करने के लिए कहा गया है। ये सेंटर वाहनों की ओवर स्पीडिंग, डिवाइस का स्टेटस भी वाहन डेटाबेस को भेजेंगे।


सरकार की योजना है कि भविष्य में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए सार्वजनिक वाहनों पर रियलटाइम नजर रखी जाए। साथ ही सार्वजनिक वाहन मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि डिवाइसेज लगातार काम करती रहें और सेलुलर कनेक्विटी के जरिए डेटा भेजती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed