फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   public transport share of passenger trips falling to an all-time low and situation is worsening

इस कारण शहरों में लोग नहीं कर रहे हैं सार्वजनिक वाहनों का उपयोग

Mon, 03 Sep 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Sep 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
public transport share of passenger trips falling to an all-time low and situation is worsening

ऑटो क्षेत्र में जितनी तरक्की हुई है उतनी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में नहीं हुई है। जिसकी वजह से यात्री बसों को छोड़कर दुपहिया वाहन या फिर कारें खरीद रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या हर साल गिरती जा रही है। हर साल परिस्थिति बद से बदतर हो रही है। 1994 की बात करें तो उस समय मुख्य शहरों में 60-80 प्रतिशत यात्री सार्वजनिक परिवहनों का प्रयोग करते थे। वहीं 2018 में यह संख्या 25-35 प्रतिशत घट गई है।

विज्ञापन


इस गिरावट के लिए शहरों के बस ढांचे जिम्मेदार हैं क्योंकि पिछले चार सालों में बसों की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इसके मुकाबले दुपहिया और चार पहिया वाहनों की जनसंख्या में काफी बढ़त हुई है जिसकी वजह से शहरी सड़कों पर भीड़ हो गई है। वहीं पिछले 10-15 सालों में दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में मेट्रो का निर्माण कार्य हुआ है।
विज्ञापन


ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म एटी कीरने के एक शोध के अनुसार दुपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या में 2014-17 के बीच सालाना 8-10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस शोध में कहा गया है, बसों के बेड़े में आई नकारात्मक वृद्धि की वजह से औसतन लोग दुपहिया वाहनों और कारों की तरफ खींचे चले जाते हैं। इस मामले पर शहरी विशेषज्ञों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन के यात्रियों में आई यह कमी हैरानी वाली बात नहीं बल्कि खतरे की घंटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सरकारी अधिकारी ने कहा, कार या दुपहिया वाहन आपको इस इस चीज की छूट देता है कि वह अपने घर से सीधे दफ्तर जा सके। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए न तो कोई प्रोत्साहन हैं और ना ही निजी वाहनों का उपयोग करने के लिए भारी पार्किंग उच्च पंजीकरण शुल्क जैसे निरुत्साही कदम। जिसके कारण बहुत सारी बसें गैर उपयोग के पड़ी हुई हैं। 19 लाख पंजीकृत बसों में से केवल 1.4 लाख बसे राज्य परिवहन विभाग के पास हैं। बाकी की 90 प्रतिशत बसों को निजी मालिक और शैक्षणिक संस्थान चलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed