फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Public participation is essential in making policies', Om Birla said about the improvement of law and order

OM Birla: 'नीतियों को बनाने में जनता की भागीदारी आवश्यक', कानून व्यवस्था के बेहतरी को लेकर बोले ओम बिरला

Mon, 28 Oct 2024 01:58 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 28 Oct 2024 01:58 AM IST
सार

OM Birla: एक दिवसिय दौरे पर ओडिशा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को रामा फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक बैठक में भी भाग लिया। जहां उन्होंने कानून व्यवस्था में बेहतरी करने को लेकर कहा कि सार्वजनिक नीतियों के निर्माण में जनता की अधिक भागीदारी की आवश्यकता है।

विज्ञापन
'Public participation is essential in making policies', Om Birla said about the improvement of law and order
ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में कानून व्यवस्था की बेहतरी को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में कानून और सार्वजनिक नीतियों के निर्माण में जनता की अधिक भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि जब भी कोई नया कानून सार्वजनिक डोमेन में रखा जाए तो वे अपने विचार और सुझाव व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर अपना विचार व्यक्त करने से एक बार लागू किए गए कानून का लोगों, राज्य और पूरे देश पर लंबे समय तक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि एक दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे बिरला ने रविवार को यहां रामा फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक बैठक में भी भाग लिया।
विज्ञापन


स्कूल के उद्घाटन में बोले ओम बिरला
जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने ओडिशा दौरा के दौरान यहां केआईआईटी स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी का उद्घाटन करने आएं थे। जहां उन्होंने कहा कि हालांकि कानून और नीतियों के निर्माण में जनता की भागीदारी है, लेकिन मुझे लगता है कि यह अपर्याप्त है और इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने नागरिक-केंद्रित नीतियों की वकालत की, जिसमें सभी हितधारकों को शामिल किया जाए, समान अधिकार सुनिश्चित किए जाएं और लोगों के प्रति जवाबदेह हों।
विज्ञापन


सार्वजनिक नीति के महत्व पर दिया जोर
स्कूल के उद्घाटन के दौरान ओम बिरला ने शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं, न्यायाधीशों और छात्रों के दर्शकों को संबोधित किया। जहां उन्होंने देश के भविष्य को आकार देने में सार्वजनिक नीति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक नीतियों को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि समाज के सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों का लोकतंत्र में दृढ़ विश्वास है। जिन लोगों ने लोकतंत्र पर हमला करने का प्रयास किया उन्होंने जनता का विश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी पर बोले ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगे लोकतंत्र की कार्य प्रणाली को लेकर कहा कि लोकतंत्र हमारे कामों और कार्य प्रणाली में है और हम सभी एकजुट होकर चुनौतियों का मुकाबला करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान हमने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई।


दुनिया एक परिवार के सिद्धांत का आह्वान
इसके साथ ही बिरला ने कहा भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी विविधता इसकी ताकत है। एक अच्छी तरह से तैयार की गई सार्वजनिक नीति एक मजबूत राष्ट्र की नींव है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब वसुधैव कुटुम्बकम या दुनिया एक परिवार है के सिद्धांत पर आधारित शांति को बढ़ावा देने वाली नीतियों के लिए भारत की ओर देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed