{"_id":"5ee0b7ad8ebc3e43202751fd","slug":"public-imposed-self-lockdown-in-some-villages-of-goa-government-said-no-need","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा के कुछ गांवों में जनता ने खुद लगाया लॉकडाउन, सरकार ने कहा-इसकी आवश्यकता नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा के कुछ गांवों में जनता ने खुद लगाया लॉकडाउन, सरकार ने कहा-इसकी आवश्यकता नहीं
Wed, 10 Jun 2020 04:06 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में भले ही लॉकडाउन में ढील दे दी गई हो लेकिन कोरोना का प्रभाव और खतरा दोनों कम नहीं हो रहे हैं। चार चरणों के देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए अब गोवा में जनता ने ही एक बड़ा कदम उठाया है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए गोवा के सत्तारी और बिचोलिम के कुछ गांवों ने फैसला किया है कि वे अगले चार दिन तक खुद को लॉकडाउन में रखेंगे।
विज्ञापन
सत्तारी का केरी गांव जो कर्नाटक की सीमा से लगा हुआ है, उसने मंगलवार को लॉकडाउन लगाया जिसके बाद मॉर्लेम में भी सब कुछ बंद रहा।
बिचोलिम तालुका के पाले गांव और संखलिम विधानसभा क्षेत्र की दुकानें भी बंद रहीं। इसके अलावा केरी और कुछ अन्य गांवों में चार दिन का लॉकडाउन लगाया गया।
इस पूरे मामले में राज्य के स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन ने कहा कि खुद से लॉकडाउन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा है कि कुछ मामलों के सामने आने के बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और कुछ जगहों पर लोगों की जांच भी जारी है।
विज्ञापन