फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Public Accounts Committee to review functioning of top regulatory authorities SEBI and TRAI chiefs summoned

Adani-Hindenburg Row: शीर्ष नियामक प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा करेगी PAC, सेबी-ट्राई प्रमुख तलब

Sat, 05 Oct 2024 01:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 01:11 AM IST
सार

संसदीय पैनल की बैठक सेबी अध्यक्ष माधबी और उनके पति धवल बुच के खिलाफ अदाणी समूह के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर अमेरिकी अनुसंधान निकाय हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों पर बड़े विवाद के बीच हो रही है।

विज्ञापन
Public Accounts Committee to review functioning of top regulatory authorities SEBI and TRAI chiefs summoned
सेबी प्रमुख माधबी बुच - फोटो : एएनआई

विस्तार

संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने देश में शीर्ष नियामक प्राधिकरणों के कामकाज की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके लिए समिति ने 24 अक्तूबर को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) प्रमुखों को गवाही के लिए तलब किया है। इसके अलावा, वित्त मंत्रालय और संचार मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को भी प्रमुख संसदीय पैनल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच और ट्राई अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी के प्रतिनिधि भी समिति के समक्ष पेश हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो संसदीय कार्यप्रणाली में परंपरा है कि संस्थाओं के प्रमुखों को जब भी बुलाया जाता है तो उन्हें संसदीय समिति की बैठक में उपस्थित होना पड़ता है।
विज्ञापन


संसदीय पैनल की बैठक सेबी अध्यक्ष माधबी और उनके पति धवल बुच के खिलाफ अदाणी समूह के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर अमेरिकी अनुसंधान निकाय हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों पर बड़े विवाद के बीच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस ने इससे पहले अगस्त में सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच के खिलाफ हिंडनबर्ग के आरोपों पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस ने सेबी प्रमुख से उनके इस्तीफे की भी मांग की थी। हालांकि, सेबी प्रमुख ने किसी भी गलत काम से इनकार किया था। 

हिंडनबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि सेबी प्रमुख माधबी और उनके पति के पास अदाणी समूह की कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी अपतटीय संस्थाओं में हिस्सेदारी है। हिंडनबर्ग ने यह भी कहा कि अदाणी पर अपनी रिपोर्ट के 18 महीने बाद सेबी ने अदाणी के खिलाफ आरोपों में दिलचस्पी की कमी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed