फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Public Accounts Committee may summon SEBI chief Madhabi Puri Buch in Hindenburg case

PAC: हिंडनबर्ग मामले में सेबी प्रमुख को तलब कर सकती है पीएसी, लंबित के अलावा 161 अन्य मामलों की भी करेगी जांच

Sat, 07 Sep 2024 05:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 05:38 AM IST
सार

कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली पीएसी ने स्वत: संज्ञान लेकर अपने एजेंडे में नियामक निकायों के कामकाज की समीक्षा, बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में सुधार, केंद्र प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा जैसे विषयों को शामिल करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
Public Accounts Committee may summon SEBI chief Madhabi Puri Buch in Hindenburg case
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

विस्तार

संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने संसदीय अधिनियमों के तहत स्थापित नियामक निकायों के कामकाज की समीक्षा का फैसला किया है। इसके तहत ही समिति अदाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च के दावों की जांच को लेकर हितों के टकराव के आरोपों का सामना कर रही सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को तलब कर सकती है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली पीएसी ने स्वत: संज्ञान लेकर अपने एजेंडे में नियामक निकायों के कामकाज की समीक्षा, बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में सुधार, केंद्र प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा जैसे विषयों को शामिल करने का फैसला किया। पीएसी ने अपने कार्यकाल के दौरान जांच के लिए पिछले वर्ष के लंबित मामलों के अलावा 161 अन्य विषय चयनित किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसी अध्यक्ष वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा कि समिति आरोपों की जांच के लिए माधबी पुरी को बुलाने पर फैसला लेगी। कांग्रेस ने बुच के पूर्णकालिक सेबी सदस्य बनने के बाद पूर्व नियोक्ता आईसीआईसीआई बैंक से भुगतान लेने पर भी सवाल उठाए हैं और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं, भाजपा सांसद और समिति के सदस्य निशिकांत दुबे ने इस पर सवाल उठाया कि आरोपों के आधार पर बुच की जांच की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed