{"_id":"5d76acb08ebc3e93a844581f","slug":"psychologically-disturbed-woman-murdered-her-six-years-old-daughter-in-pune-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने की छह साल के मासूम बेटी की हत्या, गिरफ्तार, पुलिस ने कहा मानसिक रूप से है बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला ने की छह साल के मासूम बेटी की हत्या, गिरफ्तार, पुलिस ने कहा मानसिक रूप से है बीमार
Tue, 10 Sep 2019 01:19 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला ने अपनी छह वर्षीय बेटी की कलाई काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना पुणे की तावड़े कॉलोनी में सोमवार दोपहर को हुई। मृतक की पहचान अक्षरा अमित पाटिल के रूप में हुई है। आरोपी श्वेता पाटिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता का पति अमित पाटिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के समय श्वेता के भाई और उसके माता-पिता संभवत घर पर ही थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है, और उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दंपति पुणे से पहले अमेरिका में रहता था और अक्षरा का जन्म भी वहीं हुआ था। अमित का हाल ही में फिर से अमेरिका तबादला हो गया था और परिवार वीजा से संबंधित काम के लिए चेन्नई जाने वाला था। अमित दिन में पहले ही हवाईअड्डा चला गया था।
विज्ञापन