{"_id":"691bb6eea6830cf7450fabd4","slug":"prs-legislative-research-report-40-percent-of-bihars-new-mlas-dont-have-college-degree-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की रिपोर्ट में खुलासा, बिहार के 40% नए विधायकों के पास कॉलेज की डिग्री नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar: पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की रिपोर्ट में खुलासा, बिहार के 40% नए विधायकों के पास कॉलेज की डिग्री नहीं
Tue, 18 Nov 2025 05:29 AM IST
लव गौर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: लव गौर
Updated Tue, 18 Nov 2025 05:29 AM IST
सार
नई विधानसभा में स्नातकोत्तर डिग्री वाले विधायकों की संख्या 2020 के 23 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 28% हो गई। उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की योग्यता रखने वालों का अनुपात 2020 के 38% से बढ़कर 40% हो गया। नवनिर्वाचित विधायकों में से लगभग 32 प्रतिशत स्नातक हैं, जबकि पिछली विधानसभा में यह संख्या 40 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
बिहार में मतदान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नवनिर्वाचित विधायकों में से करीब 12 प्रतिशत महिलाएं हैं। पिछले चुनावों की तुलना में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि नई विधानसभा में लगभग 40 प्रतिशत सदस्यों के पास कॉलेज की डिग्री नहीं है। चुनाव लड़ने वाले लगभग 58 प्रतिशत मौजूदा विधायकों ने जीत दर्ज की है।
पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की रिपोर्ट में खुलासा
थिंक टैंक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि 55 साल से ज्यादा उम्र के विधायकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार बिहार में 29 महिला उम्मीदवार विधायक बनी हैं जो विधानसभा की कुल 243 सीटों का करीब 12 फीसदी है।
आधी महिला विधायकों के पास कोई कॉलेज की डिग्री नहीं
2020 में 26 महिलाएं विधायक चुनी गई थी। 29 महिला विधायकों में 13 की उम्र 25 से 39 साल के बीच है। नौ महिला विधायक ऐसी हैं, जिनकी उम्र 40 से 54 साल के बीच है। आधी महिला विधायकों के पास कोई कॉलेज की डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar Election Result : बिहार चुनाव परिणाम में चार दिग्गजों के वोटों पर सवाल; चुनाव आयोग को घेर रहे लोग
नवनिर्वाचित विधायकों में से लगभग 32 प्रतिशत स्नातक