{"_id":"622dafcadaaa5b6b0e411ed7","slug":"proxy-war-pakistan-trying-to-defame-india-yasin-malik-s-wife-mushaal-hussein-planning-a-big-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉक्सी वॉर: दुनिया के सामने भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान, यासीन मलिक की पत्नी रच रहीं बड़ी साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रॉक्सी वॉर: दुनिया के सामने भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान, यासीन मलिक की पत्नी रच रहीं बड़ी साजिश
Sun, 13 Mar 2022 02:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:18 PM IST
सार
कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर रही हैं, जिससे कश्मीर में भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में माहौल बनें।
विज्ञापन
पति यासीन मलिक के साथ मुशाल हुसैन मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की एक और करतूत दुनिया के सामने आई है। पाकिस्तान भारत को बदनाम करने के लिए लगातार साजिशें रच रहा है और गलत और झूठी सूचनाओं को दुष्प्रचार का माध्यम बना रहा है। इसके जरिए वह कश्मीरी लोगों को भड़काने की कोशिश में लगा है। एक फैक्ट चेकिंग संगठन ने दावा किया गया कि, इसमें कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
दावा किया गया है कि, वह सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर रही हैं, जिससे कश्मीर में भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में माहौल बने। इसके लिए वह गलत सूचनाएं साझा कर रही हैं। दरअसल, पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर कर रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश
फैक्ट चेकर का दावा है कि, यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करना चाहती हैं। इसके लिए वह पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रही हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से गलत और झूठी खबरें प्रसारित कर रही हैं। डिजिटल फोरेंसिक, रिसर्च एंड एनालिटिक्स सेंटर के मुताबिक भारत को बदनाम करने के लिए ट्विटर पर कई मशहूर हस्तियों के पाकिस्तानी अकाउंट चल रहे हैं।
विज्ञापन
मुसलमानों को भड़काने की कोशिश
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुशाल हुसैन के ट्विटर पर 80 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। फॉलो करने वाले ज्यादातर पाकिस्तान से ही हैं। मुशाल ट्विटर पर ऐसे पोस्ट डालती हैं, जिसमें दिखाया जाता है कि कश्मीर में मुसलमानों पर हिंदुओं द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। उनका नरसंहार हो रहा है।
यूएन को करती हैं टैग
मुशाल अपने सभी ट्वीट में संयुक्त राष्ट्र को टैग करती हैं। उनसे कहती हैं कि, भारत में कश्मीरी मुसलमानों का कत्लेआम किया जा रहा है। ये कश्मीरी, पाकिस्तान के साथ जुड़कर खुश रहेंगे।
कश्मीरी महिलाओं की फोटो भी करती है ंपोस्ट
मुशाल अपने ट्विटर हैंडल पर खुद को प्राउड वाइफ ऑफ यासीन मलिक बताती हैं। वह कई कश्मीरी महिलाओं की फोटो पोस्टकर लिखती हैं कि, भारतीय सेना द्वारा उन पर अत्याचार किया जा रहा है।