फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proud to continue our longstanding partnership with Tata Group and Air India GE Aerospace

Air India: जीई एयरोस्पेस ने कहा- टाटा समूह-एयर इंडिया की साझेदारी पर गर्व, टाटा संस के चेयरमैन ने जताई खुशी

Sun, 19 Feb 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 11:01 PM IST
सार

जीई एयरोस्पेस के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एच लॉरेंस कल्प ने रविवार को कहा, हम इन इंजनों को एयर इंडिया के बेड़े में शामिल करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। व

विज्ञापन
Proud to continue our longstanding partnership with Tata Group and Air India GE Aerospace
एयर इंडिया (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एयर इंडिया ने 40 GEnx-1B और 20 GE9X इंजनों के लिए एक फर्म ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। जेट इंजन और सिस्टम आपूर्तिकर्ता कंपनी जीई एयरोस्पेस ने इसको गर्व का क्षण कहा है। कंपनी ने कहा कि एयरलाइन ने जीई इंजनों के अधिग्रहण के लिए ऐतिहासिक ऑर्डर दिया है। 

विज्ञापन

टाटा संस की इकाई एयर इंडिया ने 40 GEnx-1B और 20 GE9X इंजनों के लिए एक फर्म ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा एक ट्रूचॉइस ट्रेड मार्क इंजन सर्विस पर भी हस्ताक्षर किए हैं। एयरलाइन के फर्म ऑर्डर के कॉऑर्डिनेशन में 20 Boeing 787 और 10 Boeing 777X विमानों के लिए  सौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन


जीई एयरोस्पेस के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एच लॉरेंस कल्प ने रविवार को कहा, हम इन इंजनों को एयर इंडिया के बेड़े में शामिल करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। वहीं, जीई एयरोस्पेस को ऐतिहासिक ऑर्डर देने के बाद टाटा संस समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे एयर इंडिया एक विश्वस्तरीय एयरलाइन बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, टाटा समूह और एयर इंडिया में जीई एयरोस्पेस के साथ इस साझेदारी से हम सभी खुश हैं, हम एयर इंडिया को एक विश्व स्तरीय एयरलाइन और सबसे तकनीकी रूप से उन्नत एयरलाइनों में से एक बनाएंगे। जीई एयरोस्पेस भारत में चार दशकों से ज्यादा समय से इंजन, एवियोनिक्स, सर्विस, इंजीनियरिंग, विनिर्माण सहित उद्योग में व्यापक जुड़ाव के साथ काम कर रहा है। 

एयर इंडिया में कार्यभार संभालने के बाद से सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने एयर इंडिया को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइनों में से एक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसका विहान एक हिस्सा है। ऐतिहासिक घोषणा के बाद से कैंपबेल विल्सन ने भरोसा जताया कि एयर इंडिया विश्व स्तर पर बढ़ती रहेगी और विस्तार को बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने कहा, जीई एयरोस्पेस इंजन के लिए यह ऑर्डर हमारे विहान एआई ट्रांसफोर्मेशन प्लान का समर्थन करता है, जिसका एक प्रमुख उद्देश्य हमारे बेड़े और वैश्विक नेटवर्क का विस्तार करना है। उन्होंने कहा, हमें  भरोसा है कि ये इंजन विश्वसनीयता और कार्यक्षमता प्रदान करेंगे और हम जीई के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों को जारी रखने के लिए खुश हैं।


जीई एयरोस्पेस ने 1982 से एयर इंडिया को संचालित किया है जब एयरलाइन ने अपने पहले सीएफ 6 संचालित एयरबस ए 300 की डिलीवरी ली थी। एयरलाइन वर्तमान में 150 से अधिक विमानों के बेड़े का संचालन करती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed