{"_id":"63f25cd2ab2a97de8709a483","slug":"proud-to-continue-our-longstanding-partnership-with-tata-group-and-air-india-ge-aerospace-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: जीई एयरोस्पेस ने कहा- टाटा समूह-एयर इंडिया की साझेदारी पर गर्व, टाटा संस के चेयरमैन ने जताई खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: जीई एयरोस्पेस ने कहा- टाटा समूह-एयर इंडिया की साझेदारी पर गर्व, टाटा संस के चेयरमैन ने जताई खुशी
Sun, 19 Feb 2023 11:01 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:01 PM IST
सार
जीई एयरोस्पेस के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एच लॉरेंस कल्प ने रविवार को कहा, हम इन इंजनों को एयर इंडिया के बेड़े में शामिल करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। व
विज्ञापन
एयर इंडिया (सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया ने 40 GEnx-1B और 20 GE9X इंजनों के लिए एक फर्म ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। जेट इंजन और सिस्टम आपूर्तिकर्ता कंपनी जीई एयरोस्पेस ने इसको गर्व का क्षण कहा है। कंपनी ने कहा कि एयरलाइन ने जीई इंजनों के अधिग्रहण के लिए ऐतिहासिक ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन
टाटा संस की इकाई एयर इंडिया ने 40 GEnx-1B और 20 GE9X इंजनों के लिए एक फर्म ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा एक ट्रूचॉइस ट्रेड मार्क इंजन सर्विस पर भी हस्ताक्षर किए हैं। एयरलाइन के फर्म ऑर्डर के कॉऑर्डिनेशन में 20 Boeing 787 और 10 Boeing 777X विमानों के लिए सौदे पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
जीई एयरोस्पेस के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एच लॉरेंस कल्प ने रविवार को कहा, हम इन इंजनों को एयर इंडिया के बेड़े में शामिल करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। वहीं, जीई एयरोस्पेस को ऐतिहासिक ऑर्डर देने के बाद टाटा संस समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे एयर इंडिया एक विश्वस्तरीय एयरलाइन बन जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, टाटा समूह और एयर इंडिया में जीई एयरोस्पेस के साथ इस साझेदारी से हम सभी खुश हैं, हम एयर इंडिया को एक विश्व स्तरीय एयरलाइन और सबसे तकनीकी रूप से उन्नत एयरलाइनों में से एक बनाएंगे। जीई एयरोस्पेस भारत में चार दशकों से ज्यादा समय से इंजन, एवियोनिक्स, सर्विस, इंजीनियरिंग, विनिर्माण सहित उद्योग में व्यापक जुड़ाव के साथ काम कर रहा है।
एयर इंडिया में कार्यभार संभालने के बाद से सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने एयर इंडिया को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइनों में से एक बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसका विहान एक हिस्सा है। ऐतिहासिक घोषणा के बाद से कैंपबेल विल्सन ने भरोसा जताया कि एयर इंडिया विश्व स्तर पर बढ़ती रहेगी और विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा, जीई एयरोस्पेस इंजन के लिए यह ऑर्डर हमारे विहान एआई ट्रांसफोर्मेशन प्लान का समर्थन करता है, जिसका एक प्रमुख उद्देश्य हमारे बेड़े और वैश्विक नेटवर्क का विस्तार करना है। उन्होंने कहा, हमें भरोसा है कि ये इंजन विश्वसनीयता और कार्यक्षमता प्रदान करेंगे और हम जीई के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों को जारी रखने के लिए खुश हैं।
जीई एयरोस्पेस ने 1982 से एयर इंडिया को संचालित किया है जब एयरलाइन ने अपने पहले सीएफ 6 संचालित एयरबस ए 300 की डिलीवरी ली थी। एयरलाइन वर्तमान में 150 से अधिक विमानों के बेड़े का संचालन करती है।