फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protests over Cristiano Ronaldo statue in Goa, for Portuguese connection of football player

पुर्तगाली संबंध होने पर विवाद: गोवा में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मूर्ति लगाने पर भड़के लोग, जमकर किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 01 Jan 2022 07:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Jan 2022 07:51 AM IST
सार

पुर्तगाल के प्रसिद्ध फुटबॉलर रोनाल्डो की मूर्ति पणजी में लगाई गई है। इस मूर्ति का वजन 410 किलोग्राम है।
 

विज्ञापन
Protests over Cristiano Ronaldo statue in Goa,  for Portuguese connection of football player
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : twitter@ManUtd

विस्तार

गोवा के समुद्री तट स्थित गांव कलंगूट के एक पार्क में प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पीतल की एक बड़ी प्रतिमा लगाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। यहां रहने वाले लोग पुर्तगाली संबंधों को लेकर इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे सिर्फ इस बात से आक्रोशित नही हैं कि एक विदेशी खिलाड़ी को इस तरह सम्मान दिया गया बल्कि एक पुर्तगाली खिलाड़ी को क्यों इसके लिए चुना गया। गौरतलब है कि गोवा पर सदियों तक पुर्तगाल ने एक उपनिवेश के रूप में कब्जा किया था और आजादी के बाद तक उनका कब्जा रहा था। महज 60 साल पहले ही उन्होंने राज्य छोड़ा है। इसके अलावा राज्य के लोगों को इस बात पर भी आपत्ति है कि किसी भी भारतीय खिलाड़ी की प्रतिमा लगाने के बजाय पुर्तगाली खिलाड़ी की प्रतिमा लगाई है।

विज्ञापन


युवाओं को प्रेरित करने के लिए लगाई गई मूर्ति: माइकल लोबो
वहीं इसपर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री माइकल लोबो ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने और राज्य और देश में फुटबॉल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए रोनाल्डो की मूर्ति स्थापित की गई है। इसे स्थापित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके सपनों को पूरा करना है।
विज्ञापन


भारत समेत कई देशों में रोनाल्डो के प्रशंसक
पुर्तगाल के प्रसिद्ध फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। पांच बार बैलेन डी ऑर अवॉर्ड जीतने वाले रोनाल्डो के लाखों प्रशंसक भारत में भी है। गोवा की राजधानी में पणजी में इसका प्रमाण भी मिला है। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो की मूर्ति पणजी में लगाई गई है। इस मूर्ति का वजन 410 किलोग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed