फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protesters fell at feet of DSP Veera Reddy, who in turn fell at feet of protesters in Amravati

आंध्र प्रदेश: प्रदर्शनकारी ने छुए डीएसपी के पैर, पुलिस अधिकारी ने तरह जीत लिया दिल

Sat, 04 Jan 2020 02:49 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 Jan 2020 02:49 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के तीन राजधानी के प्रस्ताव को लेकर लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी अमरावती में प्रदर्शनकारी विरोध कर रहे थे। इसी बीच एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। दरअसल एक प्रदर्शनकारी डीएसपी वीरा रेड्डी के पैर छूने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने उनके पांव छू लिए।

विज्ञापन
Protesters fell at feet of DSP Veera Reddy, who in turn fell at feet of protesters in Amravati
डीएसपी वीरा रेड्डी ने प्रदर्शनकारी के छुए पैर - फोटो : Twitter

विस्तार

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जो मनददम जिले का है। राज्य के किसान  तीन राजधानी के प्रस्ताव के खिलाफ लगभग तीन हफ्ते से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस उप-अधीक्षक (डीएसपी) पहले प्रदर्शनकारियों को कुछ समझा रहे हैं। जिसके बाद प्रदर्शनकारी उनके पैर पर गिरने लगते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन




डीएसपी उसे रोकते हैं और फौरन बाद वह प्रदर्शनकारी के पैर छूने के लिए नीचे झुकते हैं। एक दिन पहले प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर अमरावती के किसानों ने शनिवार को बंद रखा था। इसी के तहत अमरावती के शैक्षणिक संस्थान, बैंक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को जबरन बंद कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि छुट्टी के चलते वेलगापुडी में राज्य सचिवालय बंद था। अमरावती के अंतर्गत आने वाले 29 गांवों के हजारों किसानों ने सड़क जाम किया और अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस को गांव के अंदर आने से रोकने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed