{"_id":"5dfc884d8ebc3e87ca32ed26","slug":"protest-against-citizenship-act-nrc-in-gujarat-49-people-including-congress-councilor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में नागरिकता कानून का विरोध, कांग्रेस पार्षद सहित 49 लोग गिरफ्तार, पांच हजार लोगों पर केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में नागरिकता कानून का विरोध, कांग्रेस पार्षद सहित 49 लोग गिरफ्तार, पांच हजार लोगों पर केस
Fri, 20 Dec 2019 02:07 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
नागरिकता कानून का विरोध, इनसेट में गिरफ्तार कांग्रेस पार्षद
- फोटो : PTI/ ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के सिलसिले में शुक्रवार को एक कांग्रेस पार्षद सहित 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को शाह-ए-आलम इलाके में हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस को करीब पांच हजार प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि भीड़ के पथराव में 26 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कांग्रेस पार्षद शहजाद खान पठान पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि पथराव में पुलिस उपायुक्त विपिन अहिरे, एसीपी आरबी राणा और जेएम सोलंकी तथा इसानपुर थाने में तैनात एक पुलिस निरीक्षक सहित 26 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सोलंकी को सिर पर चोट आयी है। उन्होंने बताया कि हमने पांच हजार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 50 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से कांग्रेस पार्षद शहजाद खान पठान सहित 49 लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सभी पर हत्या के प्रयास, दंगा फैलाने और पुलिस को पीटने का आरोप है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद को गुरुवार को हिरासत में लिया गया और शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। सोलंकी ने आरोप लगाया कि जब हम कल पठान को अपने वाहन में लेकर जा रहे थे, उन्होंने स्थानीय लोगों से बदला लेने और किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं बख्शने को कहा। उनके उकसाने पर ही भीड़ ने पुलिस पर हमला किया।