फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protection from Omicron: Do not panic, protect yourself with these measures, the famous virologist said a big thing

ओमिक्रॉन से बचाव: घबराएं नहीं, इन उपायों से करें अपनी सुरक्षा, मशहूर वॉयरोलॉजिस्ट ने कही बड़ी बात

Tue, 30 Nov 2021 10:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Nov 2021 10:40 PM IST
सार

जब चौथा राष्ट्रीय सीरो सर्वे हुआ था तब देश में टीकाकरण बहुत कम हुआ था। इसके बावजूद तब तक करीब 67 फीसदी यानी 93-94 करोड़ लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबाडी बन चुकी थी।

विज्ञापन
Protection from Omicron: Do not panic, protect yourself with these measures, the famous virologist said a big thing
वॉयरोलॉजिस्ट डॉ. शाहिद जमील - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के ओमिक्रॉन वायरस को लेकर पूरी दुनिया में बढ़ती चिंता के बीच भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्र व राज्य सरकारें बचाव की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच देश के ख्यात वॉयरोलॉजिस्ट डॉ. शाहिद जमील ने देशवासियों से कहा है कि वे घबराएं नहीं। कुछ उपायों से ओमिक्रॉन या अन्य वायरस से बचाव किया जा सकता है। 

विज्ञापन


भारत के कोरोना जीनोमिक कंसोर्टियम (इंसाकाग) के सलाहकार समूह के अध्यक्ष रह चुके वॉयरोलॉजिस्ट (विषाणु विज्ञानी) डॉ. शाहिद जमील ने कहा कि हमें सतर्क रहने, मास्क पहनने व कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब चौथा राष्ट्रीय सीरो सर्वे हुआ था तब देश में टीकाकरण बहुत कम हुआ था। इसके बावजूद तब तक करीब 67 फीसदी यानी 93-94 करोड़ लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबाडी बन चुकी थी। शरीर में इस एंटीबॉडी (प्रतिरक्षक तंत्र) का निर्माण कोरोना के डेल्टा और अन्य वैरिएंट से हुए व्यापक संक्रमण से हुआ था। अब यह एंटीबॉडी ओमिक्रॉन या कोरोना के अन्य वैरिएंट से भी बचाव के काम आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन के असर को लेकर शोध जरूरी
डॉ. जमील ने कहा कि ओमिक्रॉन के खिलाफ मौजूदा वैक्सीन के प्रभाव पर अभी और शोध की जरूरत है। जानकारी के मुताबिक ओमिक्रॉन पर मौजूदा वैक्सीन का असर कुछ हद तक कम हो सकता है, लेकिन वैक्सीन पूरी तरह से बेअसर नहीं मानी जा सकती है।


इस बीच गृह मंत्रालय ने मंगलवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकारों को भी वायरस की रोकथाम के तेजी से उपाय करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed