फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Protect constitutional rights of citizens, ensure speedy justice for victims: Amit Shah to DGPs

Home Ministry: 'पीड़ितों को जल्द और समय पर दिलाएं न्याय', राज्यों के डीजीपी के साथ बैठक में बोले गृह मंत्री

Sat, 14 Sep 2024 11:01 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Sep 2024 11:01 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और पीड़ितों के लिए शीघ्र और समय पर न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 
 

विज्ञापन
Protect constitutional rights of citizens, ensure speedy justice for victims: Amit Shah to DGPs
राज्यों के डीजीपी के साथ गृह मंत्री की बैठक - फोटो : X / @HMOIndia

विस्तार

दिल्ली में दो दिवसीय ‘नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटजीज कॉन्फ्रेंस-2024’ के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस महानिदेशकों से नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और पीड़ितों के लिए जल्द और समय पर न्याय सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन


चुनौतियों के बड़े होने से पहले ही निपटाएं- अमित शाह
देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अब यह जरूरी है कि मादक पदार्थ, शरारतपूर्ण मकसद से उड़ाए गए ड्रोन और ऑनलाइन धोखाधड़ी सहित उभरती राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की पहचान की जाए और बड़ी चुनौतियां बनने से पहले ही उनसे निपटाया जाए। केंद्रीय गृहमंत्री की यह टिप्पणी मणिपुर में ड्रोन का उपयोग करके नागरिकों पर हमलों के कुछ दिनों बाद आई है। इस हमले के कारण अशांत पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा फिर से भड़क गई है।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने आतंकवाद-रोधी ढांचे को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और राज्यों के आतंकवाद रोधी दस्तों के बीच सहयोग और समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जम्मू-कश्मीर, वाम उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों और पूर्वोत्तर में लंबे समय से चली आ रही राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को हल करने में पर्याप्त प्रगति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नए कानूनों को लागू करने के लिए गठित करें टीम'
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नए कानूनों का परिवर्तनकारी प्रभाव केवल मानसिकता में बदलाव, प्रौद्योगिकी को अपनाने और निर्बाध समन्वय से ही प्राप्त किया जा सकता है। अमित शाह ने नए कानूनों का बेहतर तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस महानिदेशकों को युवा पुलिस अधिकारियों की टीम गठित करने का निर्देश दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने युवा पुलिस अधिकारियों से क्रिप्टो से लेकर हवाला तक धोखाधड़ी वाले वित्तीय लेनदेन से निपटने के लिए रणनीतिक समाधान के लिए सोच विकसित करने की अपील की। अमित शाह ने सभी पुलिस महानिदेशकों से बहुआयामी दृष्टिकोण, डेटा विश्लेषण और नई तकनीकों को अपनाकर आंतरिक सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed