{"_id":"575f02e04f1c1bf82311b7ec","slug":"proposal-which-presented-in-national-executive-meet-of-bharatiya-janata-party-praised-modi-s-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह से मोदीमय हुई भाजपा, हर प्रस्ताव में हुआ पीएम के काम का गुणगान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूरी तरह से मोदीमय हुई भाजपा, हर प्रस्ताव में हुआ पीएम के काम का गुणगान
एम संजय/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Jun 2016 03:43 AM IST
विज्ञापन
हर प्रस्ताव में दिखा मोदी के काम का गुणगान
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पूरी तरह से मोदीमय हो गई है। इसकी बानगी यहां दो दिनों तक चली कार्यसमिति बैठक में दिखी। राजनीतिक, आर्थिक प्रस्ताव हों या केंद्र सरकार के दो साल के कामकाज की उपलब्धियां पार्टी के तीनों प्रस्तावों में पीएम नरेंद्र मोदी ही छाए रहे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों का गुणगान करने के लिए पार्टी की ओर से विशेष प्रस्ताव पारित किया गया। बावजूद उसके राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव में भी महज मोदी का गुणगान दिखा। हालांकि पार्टी ने जमीनी सच्चाई को भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस बात का दावा नहीं कर सकते कि सभी समस्याएं दूर हो गई हैं। अभी और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। मोदी की नीतियों और उनकी सोच का बखान करते हुए गडकरी ने कहा कि जब पूरा विश्व आर्थिक नरमी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में भारत का सबसे तेज आर्थिक विकास हमारे उठाए गए कदमों का नतीजा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में पारित प्रस्तावों के बारे में गडकरी ने बताया कि यह पीएम मोदी के नजरिए का नतीजा है कि भारत अब तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है। कृषि की विकास दर बढ़ी है। देश की जीडीपी बढ़ रही है। गडकरी ने कहा कि मोदी को जिस तरीके से विश्व स्तर पर मान्यता मिली है। वह हिंदुस्तान के अभिनंदन लायक है। मोदी की सफलता देश की तकदीर बदलेगी।
अपने राजनीतिक प्रस्ताव में भाजपा ने पीएम के बढ़ते ग्राफ की तुलना कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। गडकरी ने कहा कि एक तरफ देश-दुनिया में मोदी का ग्राफ बढ़ रहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का ग्राफ और नीचे गिर रहा है। वहीं चुनावी राज्य यूपी के महत्व को देखते हुए भाजपा के प्रस्ताव में सूबे की कानून व्यवस्था को निशाना बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 5 साल में यूपी का इतना विकास कर देंगे। जितना कि पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ है।