फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prophet row: Protesters attack, damage local train in Bethuadahari railway station in Bengal Nadia district Police

Prophet Remarks Row: बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन पर पथराव, कई लोगों के घायल होने की खबर

Sun, 12 Jun 2022 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Jun 2022 09:12 PM IST
सार

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने ट्रेन पर पथराव किया। कुछ ही लोग घायल हुए थे। अभी वहां कोई ट्रेन नहीं चल रही है, हम राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Prophet row: Protesters attack, damage local train in Bethuadahari railway station in Bengal Nadia district Police
WB Local Train - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेथुआडहरी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम लोगों के एक समूह ने एक लोकल ट्रेन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमले में ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमला करने वाला समूह भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का विरोध कर रहा था। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने ट्रेन पर पथराव किया। कुछ ही लोग घायल हुए थे। अभी वहां कोई ट्रेन नहीं चल रही है, हम राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया और जब पुलिस ने उनका पीछा किया, तो उनमें से कुछ ने स्टेशन में प्रवेश कर लिया और एक प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही ट्रेन पर पथराव किया। उन्होंने कहा कि हमले के कारण लालगोला लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावड़ा-मुर्शिदाबाद में इंटरनेट अब भी बंद 
भाजपा के पूर्व प्रवक्ताओं के बयान के बाद शुक्रवार को फैली हिंसा के बाद झारखंड के रांची और पश्चिम बंगाल के हावड़ा और मुर्शिदाबाद में तनाव बना हुआ है। झारखंड पुलिस का कहना है कि रांची में संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए 3500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और मुर्शिदाबाद में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकांश इलाकों में रविवार को इंटरनेट सेवा बंद रही।

मृतक युवकों के परिजनों ने किया दावा
रांची में पुलिस फायरिंग में मारे गए मोहम्मद मुदस्सिर कैफी और मोहम्मद साहिल के परिजनों ने दावा किया है कि वे विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं थे। साहिल के भाई शाकिब अंसारी ने कहा कि उनका भाई शुक्रवार की नमाज के बाद कुछ काम से रांची की मुख्य सड़क गया था, जहां उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई। वहीं कैफी के पिता अफजल ने कहा कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता कि उनके नाबालिग बेटे को गोली कैसे लगी क्योंकि वह प्रदर्शन में शामिल नहीं था। रिम्स के पीआरओ डीके सिन्हा ने कहा कि अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, कैफी की उम्र 22 और साहिल 24 साल का है। उनकी मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। गंभीर रूप से घायल 13 लोगों का इलाज भी रिम्स में ही चल रहा है।


बंगाल में पुलिस का फ्लैग मार्च
पुलिस ने हावड़ा के उलूबेरिया, पंचला, जगतबल्लवपुर और धूलागढ़ में शनिवार रात को मार्च किया और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही जिलों से किसी नई हिंसा की वारदात की खबर नहीं है। कोलकाता के पार्क सर्कस, किड्डेरपुर, राजाबाजार और मल्लिकबाजार में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed