{"_id":"62a606f117aac83512133377","slug":"prophet-remarks-row-nupur-sharma-asked-police-for-appearance-and-time-on-june-13-bhiwandi-city-police-had-called","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prophet Remarks Row: नुपुर शर्मा ने पेशी के लिए पुलिस से मांगा और वक्त, 13 जून को भिवंडी शहर पुलिस ने बुलाया था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Prophet Remarks Row: नुपुर शर्मा ने पेशी के लिए पुलिस से मांगा और वक्त, 13 जून को भिवंडी शहर पुलिस ने बुलाया था
Sun, 12 Jun 2022 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:02 PM IST
सार
ठाणे जिले की भिवंडी शहर पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता को समन किया था और 13 जून को पेश होने को कहा गया था।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा
- फोटो : Social media
विस्तार
पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में भिवंडी पुलिस की ओर से भेजे गए समन का भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने जवाब दिया है। नूपुर शर्मा के वकील ने पुलिस को मेल भेजकर पूछताछ में पेश होने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी है। दरअसल, ठाणे जिले की भिवंडी शहर पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता को समन किया था और 13 जून को पेश होने को कहा गया था। इसके अलावा भाजपा से निष्कासित नवीन कुमार जिंदल को भी ठाणे की भिवंडी पुलिस ने तलब किया है।
विज्ञापन
मुस्लिम युवक हिरासत में
वहीं, ठाणे जिले के भिवंडी में पुलिस ने रविवार को एक 19 वर्षीय मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया है। उस पर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा का समर्थन की पोस्ट करने का आरोप है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होने के बाद भिवंडी में तनावपूर्ण हालात बन गए थे। इसके चलते उसके हिरासत में लेना पड़ा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोगों का एक समूह उसके घर की ओर बढ़ता दिख रहा है और उस पर हमला भी किया गया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मुस्लिम युवक ने नूपुर शर्मा को बहादुर महिला बताया। साथ ही उसने पैगंबर को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी भी कीं। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन