फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Properties Rs 24 crore seized fugitive businessman Vinod Khute living in Dubai Ponzi scheme

ED: दुबई में रह रहे भगोड़े कारोबारी विनोट खुटे से जुड़ीं 24 करोड़ की संपत्तियां जब्त, पोंजी स्कीम से जुड़ा है

Sat, 06 Apr 2024 07:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 07:00 AM IST
सार

ईडी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की है। ईडी विनोद खुटे, संतोष खुटे, मंगेश खुटे, किरण पीतांबर अनारासे, अजिंक्य बदाधे और अन्य के खिलाफ पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Properties Rs 24 crore seized fugitive businessman Vinod Khute living in Dubai Ponzi scheme
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने विभिन्न लोगों, इकाइयों और कंपनियों से जुड़ी 24.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त कर ली है, जिनका इस्तेमाल पुणे स्थित वीआईपीएस ग्रुप ऑफ कंपनीज और ग्लोबल एफिलिएट बिजनेस कंपनी का मालिक और फरार आरोपी विनोद खुटे करता था। खुटे भगोड़ा है और इस समय दुबई में रह रहा है और वहां की फर्म काना कैपिटल लिमिटेड के माध्यम से अवैध व्यापार, क्रिप्टो एक्सचेंज व विदेशी मुद्रा व्यापार चला रहा है। ईडी की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, जब्त संपत्ति में 58 बैंक खातों में जमा 21.27 करोड़ रुपये की शेष राशि और 3.14 करोड़ रुपये की जमा राशि शामिल है।

विज्ञापन

ईडी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई की है। ईडी विनोद खुटे, संतोष खुटे, मंगेश खुटे, किरण पीतांबर अनारासे, अजिंक्य बदाधे और अन्य के खिलाफ पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामला आम लोगों को धोखा देने और उच्च रिटर्न के बहाने पोंजी स्कीम में फंसाने और विदेशी मुद्रा व्यापार के लिए लुभाने की साजिश रचने से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed