फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Proper reason, write in member application for leave

छुट्टी के लिए सांसद आवेदन में लिखें समुचित कारण : उपराष्ट्रपति

Wed, 06 Feb 2019 03:48 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Wed, 06 Feb 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Proper reason, write in member application for leave
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को उच्च सदन के सदस्यों को नसीहत दी कि वे अवकाश के लिए अपने आवेदन में समुचित कारण लिखें। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद सभापति ने सदन को सूचित किया कि सपा के बेनी प्रसाद वर्मा और केरल कांग्रेस के जोस के मणि ने वर्तमान सत्र से अवकाश मांगा है।

विज्ञापन


नायडू ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए वर्तमान सत्र से अवकाश की मांग की है। उन्होंने बताया कि केरल कांग्रेस के सदस्य जोस के मणि ने अपने आवेदन में लिखा है कि पार्टी संबंधी कारणों के चलते उन्हें अवकाश चाहिए।
विज्ञापन


सभापति ने सदन की अनुमति से उन्होंने दोनों सदस्यों को अवकाश की मंजूरी दे दी। हालांकि उन्होंने कहा कि सदस्य अवकाश के लिए अपने आवेदन में पार्टी या परिवार संबंधी कारणों का हवाला देने के बजाय समुचित कारण लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed