फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prominent RSS leader P E B Menon Demise in Kerala RSS Chief Mohan Bhagwat and others condolence message

PEB Menon Demise: आरएसएस के वरिष्ठ नेता पीईबी मेनन का निधन, 86 वर्ष की आयु में केरल में ली अंतिम सांस

Thu, 09 Oct 2025 05:42 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 09 Oct 2025 05:42 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ सदस्य और केरल प्रांत के संघचालक रहे पीईबी मेनन का आज निधन हो गया। मेनन ने केरल में 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर संघ प्रमुख मोहन भागवत व अन्य संघ सदस्यों ने शोक प्रकट किया है। मेनन के बारे में जानिए

विज्ञापन
Prominent RSS leader P E B Menon Demise in Kerala RSS Chief Mohan Bhagwat and others condolence message
केरल में पीईबी मेनन का निधन - फोटो : एक्स@वी मुरलीधरन / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व केरल प्रांत संघचालक पीईबी मेनन का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरुवार को कोच्चि में एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आरएसएस सूत्रों ने बताया कि मेनन स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। बीते कुछ समय से उपचार करा रहे मेनन ने आज दोपहर लगभग 1.30 बजे अंतिम सांस ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मेनन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मेनन का पार्थिव शरीर अलुवा में उनके आवास पर ले जाया जाएगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक टाउन हॉल में उनका पार्थिव शरीर सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसी दिन दोपहर लगभग 3 बजे तंत्र विद्यापीठम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


मेनन के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे मेनन आरएसएस नेता पी माधवजी के साथ जुड़ाव के कारण भी चर्चित रहे। माधवजी ने ही मेनन को मंदिर संरक्षण से जुड़ी पहल और बाद में आरएसएस में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री ने पीएम धन-धन्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया, जानिए


संगठन में आगे बढ़ते हुए मेनन साल 2003 में केरल प्रांत संघचालक बने। लगभग दो दशकों तक इस पद पर रहे मेनन इससे पहले साल 1999 में अलुवा जिला प्रमुख, एर्नाकुलम संभाग प्रमुख और सह-प्रांत संघचालक के रूप में काम किया। मेनन ने सेवा संगठनों में भी वरिष्ठ पदों पर भी कार्य किया, जिनमें सेवा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विश्व सेवा भारती के प्रबंध निदेशक के पद शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar SIR: बिहार वोटर लिस्ट गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, BSLSA को निर्देश- मतदाताओं की मदद करें

आरएसएस सूत्रों के अनुसार मेनन ने अलुवा ग्राम सेवा समिति के अंतर्गत की गई सामुदायिक पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने तंत्र विद्यापीठम, बालसंस्कार केंद्र, डॉ. हेडगेवार स्मारक सेवा समिति, अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण केंद्र और राष्ट्रधर्म परिषद जैसी कई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संस्थाओं का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने अभिनेता मोहनलाल द्वारा स्थापित विश्वशांति फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया। बता दें कि हाल ही में मोहनलाल को सर्वोच्च फिल्म सम्मान- दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed