{"_id":"6402897178bd37b970098e54","slug":"prolonged-and-irrational-use-of-medicines-may-damage-kidneys-experts-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथन: लंबे समय तक दवाओं का सेवन किडनी के लिए घातक, देशभर से जुटे विशेषज्ञों ने दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंथन: लंबे समय तक दवाओं का सेवन किडनी के लिए घातक, देशभर से जुटे विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
Sat, 04 Mar 2023 05:27 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 04 Mar 2023 05:27 AM IST
सार
नई दिल्ली में आयोजित किडनी मंथन में बेंगलुरु के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रभु एस ने कहा कि आमतौर पर लोग बिना डाक्टर से पूछे कई दवाओं को लंबे समय तक खाते रहते हैं। यदि दवा के गुर्दे के लिए नुकसानदायक है तो इससे खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
किडनी पर मंथन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधूरा ज्ञान और लंबे समय तक एलोपैथी दवाओं के सेवन से किडनी पर असर पड़ सकता है। बीते कुछ वर्ष में ही किडनी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोगों ने समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में यह संकट गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित किडनी मंथन में राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु सहित कई राज्यों के विशेषज्ञ चर्चा कर रहे थे। बेंगलुरु के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रभु एस ने कहा कि आमतौर पर लोग बिना डाक्टर से पूछे कई दवाओं को लंबे समय तक खाते रहते हैं। यदि दवा के गुर्दे के लिए नुकसानदायक है तो इससे खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
इस बीच, नई दिल्ली के स्वामी विवेकानंद आयुर्वेदिक अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. सत्या एन ने कई दवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिन दवाओं की वजह से किडनी को नुकसान हो सकता है, रोगियों को उनसे परहेज करना चाहिए। वहीं, चिकित्सकों को भी यह ध्यान रखना चाहिए कि वे इन्हें प्रैक्टिस से अलग रखें। आमतौर पर एक दवा के कई विकल्प मौजूद होते हैं। अगर विकल्प नहीं भी हो तो दवा की खुराक हल्की या कुछ अवधि तक के लिए रखनी चाहिए।
विज्ञापन