फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Professor held on charge of sexually assaulting woman on Delhi-Mumbai flight

Delhi-Mumbai: फ्लाइट में बगल की सीट पर बैठी महिला डॉक्टर से प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 12:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 12:13 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। विमान में 24 साल की पीड़िता और आरोपी एक दूसरे के अगल बगल बैठे हुए थे। इस दौरान शख्स ने महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की।
 

विज्ञापन
Professor held on charge of sexually assaulting woman on Delhi-Mumbai flight
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक 47 साल के प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। बता दें, घटना बुधवार की है। ऐसा नहीं है कि पहली बार फ्लाइट में हुए हंगामे का कोई मामला सामने आया है, बल्कि आजकल आम बात हो गई है। कभी फ्लाइट में पेशाब करने तो कभी दो लोगों की लड़ाई की खबर सामने आ ही जाती हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। विमान में 24 साल की पीड़िता और आरोपी एक दूसरे के अगल बगल बैठे हुए थे। इस दौरान शख्स ने महिला के साथ कई बार छेड़छाड़ की, जिसकी उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

 
पीड़िता ने बताया कि जब फ्लाइट मुंबई पहुंचने वाली था, उस दौरान आरोपी ने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। इस पर उसने आदमी को टोका, फिर भी शख्स हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद दोनों यात्रियों में बहस होने लगी। बाद में क्रू के सदस्यों ने बीच बचाव किया। बाद में, मुंबई में महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पुलिस ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत दे दी गई। मामले में आगे जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed