{"_id":"60ad7015aab59809be42cf97","slug":"production-of-foodgrains-projected-to-reach-record-high-in-current-crop-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखद: देश में भरा रहेगा अन्न भंडार, अनाज का रिकार्ड उत्पादन होने का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुखद: देश में भरा रहेगा अन्न भंडार, अनाज का रिकार्ड उत्पादन होने का अनुमान
Wed, 26 May 2021 03:15 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 May 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
मंडी में अनाज
- फोटो : amar ujala
देश में इस साल भी अन्न भंडार भरा रहेगा। कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से साल 2020-21 के लिए मुख्य फसलों के अग्रिम उत्पादन के जारी अनुमान यही कहते हैं।
विज्ञापन
इसके मुताबिक देश में 30 करोड़ 54 लाख टन रिकॉर्ड अनाज उत्पादन का अनुमान है। चावल के रिकॉर्ड 12 करोड़ 14 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। यह बीते 5 वर्षों के औसत उत्पादन 11 करोड़ 24 लाख टन से 90 लाख टन ज्यादा है।
विज्ञापन
वहीं अन्य अनाजों में 10 करोड़ 87 लाख टन गेहूं , चार करोड़ 96 लाख टन मोटा अनाज, तीन करोड़ दो लाख टन मक्का, दो करोड़ 55 लाख टन दलहन, 41 लाख टन तूर व एक करोड़ 26 लाख टन चना उत्पादित होने का अनुमान है।
विज्ञापन
तिलहन की बात करें तो अभी भारत 60 फ़ीसदी तेल आयात पर निर्भर करता है। इस बार तिलहन का कुल उत्पादन 3 करोड़ 65 लाख टन होने का अनुमान है। वहीं गन्ना के 39 करोड़ 92 लाख टन व कपास की 3 करोड़ 64 लाख गांठों (प्रति गांठ 170 किलोग्राम) के अग्रिम उत्पादन अनुमान है।