फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Process to enhance launch frequency of LVM-3 which took Chandrayaan-3 to the Moon, says senior ISRO scientist

चंद्रयान-3: ISRO ने कहा- LVM-3 की प्रक्षेपण आवृत्ति बढ़ाने की प्रक्रिया जारी, गगनयान में भी इसका इस्तेमाल

Fri, 01 Sep 2023 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Sep 2023 10:57 PM IST
सार

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के मिशन निदेशक एस मोहनकुमार ने शुक्रवार को कहा कि इसरो प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम-3) की प्रक्षेपण आवृत्ति बढ़ाने के लिए लगातार प्रक्रियाएं कर रहा है। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) में देश के तीसरे चंद्र मिशन के बारे में एक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि एलवीएम-3 ने लगातार सात सफल मिशनों की शानदार वंशावली हासिल की है।

विज्ञापन
Process to enhance launch frequency of LVM-3 which took Chandrayaan-3 to the Moon, says senior ISRO scientist
चंद्रयान 3 - फोटो : social media

विस्तार

चंद्रयान-3 के मिशन निदेशक एस मोहनकुमार ने शुक्रवार को कहा कि इसरो प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम-3) की प्रक्षेपण आवृत्ति बढ़ाने के लिए लगातार प्रक्रियाएं कर रहा है। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) में देश के तीसरे चंद्र मिशन के बारे में एक व्याख्यान में उन्होंने कहा कि एलवीएम-3 ने लगातार सात सफल मिशनों की शानदार वंशावली हासिल की है।

विज्ञापन

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र-इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहनकुमार हाल ही में प्रक्षेपित चंद्रयान-3 के मिशन निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण एलवीएम-3 का लगातार सातवां मिशन है, उनमें से पहला क्रू मॉड्यूल एटमॉस्फेरिक री-एंट्री मिशन है, जो देश के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम की दिशा में पहला कदम है। डिजाइन के हिसाब से एलवीएम बेहद विश्वसनीय और मजबूत वाहन है और इसने सभी तरह के जटिल मिशनों को अंजाम देने में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम राष्ट्रीय आवश्यकताओं के साथ-साथ ग्राहक उपग्रह जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एलवीएम-3 वाहन की गुणवत्ता में सुधार, पेलोड और लॉन्च आवृद्धि में वृद्धि की निरंतर प्रक्रिया में हैं। एलवीएम-3 वाहन को  गगनयान मिशन के लिए भी चुना गया है।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, बेहतर विश्वसनीयता जैसे उद्देशोयं के साथ प्रमाणन अभ्यास के हिस्से के रूप में अतिरिक्त योग्यता परीक्षण ने वास्तव में वाहन की मजबूती में मूल्य जोड़ा है। उन्होंने कहा, हमारी रणनीति परिचालन उड़ानों में ही ह्यूमन-रेटेड लॉन्च व्हीकल का परीक्षण करना है, ताकि हमें नियोजित मानव रहित उड़ानों के अलावा वास्तविक मानव अंतरिक्ष उड़ान से पहले पर्याप्त आत्मविश्वास मिल सके। 
 

चंद्रयान-3 मिशन में ह्यूमन रेटिंग के कुछ पहलुओं को शामिल किया गया था। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन के प्रक्षेपण को पूरा करने के लिए प्रक्षेपण यान टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने के लिए इसरो और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वीआईटी के संस्थापक-चांसलर जी विश्वनाथन भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed