फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Probe on over special treatment to actor Darshan in Bengaluru prison inmates officials grilled

Karnataka: कन्नड़ अभिनेता दर्शन को जेल में विशेष सुविधा देने की जांच शुरू, अधिकारियों ने कैदियों से की पूछताछ

Fri, 30 Aug 2024 03:59 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Fri, 30 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेल के अंदर बीते दो दिन जांच की गई। इसमें जेल से एक और तस्वीर सामने आई है। इसे मामले से जोड़कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Probe on over special treatment to actor Darshan in Bengaluru prison inmates officials grilled
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कर्नाटक की परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को विशेष सुविधा देने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि जांच टीम ने जेल पहुंचकर कैदियों और अफसरों से पूछताछ की। इसमें कुछ कैदियों ने दर्शन थुगुदीपा को विशेष सुविधा देने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दयानंद ने कहा कि मामले में तीन केस दर्ज किए गए हैं। परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में चल रही अवैध गतिविधियों की जांच को लेकर कैदियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि तीसरा मामला जेल अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। तीनों मामलों की जांच बंगलूरू दक्षिण पूर्व क्षेत्र की पुलिस करेगी। जेल अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त के अधिकारी करेंगे और दो अन्य केसों की जांच इंस्पेक्टर रैंक अफसर करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेल के अंदर बीते दो दिन जांच की गई। इसमें जेल से एक और तस्वीर सामने आई है। इसे मामले से जोड़कर जांच की जा रही है। जांच दक्षिण पूर्व डिवीजन के उप पुलिस आयुक्त सारा फातिमा कर रही हैं। इसकी निगरानी अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर रमन गुप्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। अगर कोई जेल के अंदर अवैध गतिविधि की जानकारी देता है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता दर्शन की तस्वीर पर हुआ विवाद
सोशल मीडिया पर जेल के लॉन की एक फोटो वायरल हुई थी। इसमें दर्शन एक उपद्रवी सहित तीन अन्य लोगों के साथ दिखाई दिए। तस्वीर में अभिनेता आराम के मूड में कुर्सी पर बैठे हुए और सिगरेट तथा कॉफी मग पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, जेल से वीडियो कॉल पर किसी व्यक्ति से बात करते हुए भी दर्शन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। न्यायिक हिरासत में बंद दर्शन को विशेष सुविधाएं देने के आरोप में सोमवार को मुख्य जेल अधीक्षक सहित नौ जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं कर्नाटक की एक अदालत ने मंगलवार को कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को बेल्लारी जेल में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी। वह इस समय रेणुकास्वामी हत्या मामले में यहां परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। बंगलूरू कोर्ट ने दर्शन और पवित्रा गौड़ा समेत अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत नौ सितंबर तक बढ़ा दी थी। 


इसलिए गिरफ्तार हुए थे दर्शन
अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा और अन्य को  8 जून को चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी नामक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर उसका अपहरण  कर लिया गया था और उसे प्रताड़ित कर मार दिया गया। अभिनेता पर आरोप है कि रेणुकास्वामी की हत्या के समय दर्शन वहां मौजूद थे। वहीं, अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने दर्शन को रेणुकास्वामी को दंडित करने के लिए उकसाया था। अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed