फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pro-Pak Slogan Row: National Conference leader Mohd Akbar Lone files affidavit in SC

Pro-Pak Slogan Row: मोहम्मद अकबर लोन ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, अदालत ने कहा- जांच करेंगे

Tue, 05 Sep 2023 05:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Sep 2023 05:01 PM IST
सार

Pro-Pak Slogan Row: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन ने सर्वोच्च न्यायाय में हलफनामा दायर किया है। उन पर साल 2018 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने का आरोप है।  

विज्ञापन
Pro-Pak Slogan Row: National Conference leader Mohd Akbar Lone files affidavit in SC
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन ने सर्वोच्च न्यायाय में हलफनामा दायर किया है। उन पर साल 2018 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने का आरोप है। वहीं, शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इसकी जांच करेगी। 

विज्ञापन

इससे एक दिन पहले केंद्र ने सर्वोच्च न्यायालय से अपील की थी कि लोन पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के लिए माफी मांगें और एक हलफनामा दायर कराएं। इस अपील को उच्चतम न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था। शीर्ष अदालत ने लोन को आदेश दिया था कि वह हलफनामा दाखिल करें कि वह भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा रखते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ को केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को बताया था कि  मोहम्मद अकबर लोन को बताना होगा कि वह संविधान के प्रति निष्ठा रखते हैं। साथ ही उन्हें सदन में नारे लगाने के लिए माफी मांगनी होगी। पांच जजों की पीठ में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल थे।

विज्ञापन

गौरतलब है, हाल ही में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में कई याचिकाएं दायर की गईं थीं। एक याचिका नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर लोन ने भी दायर की है। अब कश्मीरी पंडितों के एक समूह ने शीर्ष अदालत में मोहम्मद अकबर लोन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। कश्मीरी पंडितों के समूह का दावा है कि याचिकाकर्ता (मोहम्मद अकबर लोन) अलगाववादी ताकतों के समर्थक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed