{"_id":"5c5990cdbdec2253970c4469","slug":"priyanka-gandhi-will-sit-in-near-rahul-gandhi-s-room-at-congress-headquarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस मुख्यालय में भाई राहुल गांधी के बगल वाले कमरे में बैठेंगी प्रियंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस मुख्यालय में भाई राहुल गांधी के बगल वाले कमरे में बैठेंगी प्रियंका
Tue, 05 Feb 2019 07:04 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कमरे के बगल वाले कक्ष में बैठेंगी। हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाली प्रियंका ने अभी आधिकारिक रूप से पदभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन
हालांकि ऐसी खबरें हैं कि विदेश से लौटने के बाद वह उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतविधियों एवं रणनीति को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष के बगल वाला वही कमरा प्रियंका को दिया गया जहां राहुल बतौर पार्टी उपाध्यक्ष बैठा करते थे।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका के इस कमरे के निकट ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा के भी कक्ष हैं।