फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi will decide who will contest from UP

प्रियंका गांधी तय करेंगी यूपी में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, टिकट देने के नए मापदंड होंगे तैयार

Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Published by: Jitendra Bhardwaj Updated Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will decide who will contest from UP
priyanka gandhi
कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को महासचिव और पूर्वी यूपी की पार्टी प्रभारी बनाकर माहौल गर्मा दिया है।पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब प्रियंका गांधी लोकसभा टिकट देने के लिए नए मापदंड तैयार करेंगी। कम से कम पूर्वी यूपी की 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का चयन प्रियंका गांधी की सिफारिश पर होगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद ने पहले चरण में करीब 35 सीटों का चयन कर वहां कार्यकर्ताओं से फीडबैक शुरू कर दिया था। करीब एक दर्जन सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन हो चुके थे। अब प्रियंका गांधी के आने के बाद नए सिरे से उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्वी यूपी के नौ मंडलों की 42 सीटें प्रियंका गांधी के हिस्से आएंगी। इन मंडलों में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, चित्रकूट और आगरा शामिल हैं। दूसरे प्रभारी सचिन पायलट के हिस्से में पश्चिमी उत्तरप्रदेश यानी लखनऊ, फैजाबाद, बस्ती, देवीपाटन, गोरखपुर, बनारस, आजमगढ़, मिर्जापुर और इलाहबाद शामिल हैं। 
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी में 38 सीट आती हैं। यूपी के पूर्व पार्टी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा प्रत्याशियों का चयन करने के लिए एक प्रक्रिया शुरु की थी। इसके पहले चरण में 35 सीटों का चयन किया गया। हर सीट पर पार्टी के नए-पुराने कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर उनके मन की बात जानने का प्रयास शुरू हुआ। करीब दर्जनभर सीटों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सुझाव लेकर उन पर सोच-विचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बैठकों में करीब साढ़े तीन-चार हजार कार्यकर्ता शामिल थे। खासतौर पर, पिछली बार चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों का बॉयोडाटा लिया गया। गत सप्ताह पार्टी ने एकाएक प्रियंका गांधी को पूर्व यूपी का प्रभार सौंपने की घोषणा कर दी। इसके चलते उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया बंद कर दी गई। यह कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी अपने स्तर पर प्रत्याशियों के चयन के मापदंड तय करेंगी। प्रियंका गांधी के लिए बैठकों का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

प्रयागराज के अलावा बनारस भी जाएंगी प्रियंका गांधी...

कांग्रेस पार्टी ने पहले ही यह ऐलान कर दिया है कि वह सभी लोकसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी। विपक्षी पार्टियां खासतौर से भाजपा के धार्मिक कार्ड का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भी एक खास रणनीति तैयार की है। प्रियंका गांधी के प्रयागराज दौरे की रुपरेखा तैयार की जा रही है। 

पार्टी नेताओं का कहना है कि 2001 में सोनिया गांधी ने भी कुंभ में स्न्नान किया था। अब 2019 में पार्टी सॉफ़्ट हिंदुत्व के मुद्दे पर किसी भी तरह से पीछे नहीं रहना चाहती। पिछले साल राहुल गांधी ने गुजरात के मंदिरों का दौरा किया था और उसके बाद कैलाश मानसरोवर भी गए थे। चार फरवरी को कुंभ का दूसरा शाही स्नान है। उसी दिन मौनी अमावस्या है। दस फरवरी को बसंत पंचमी और तीसरा शाही स्नान है। 

पार्टी नेताओं के मुताबिक, इन दोनों तिथियों में से किसी एक दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका कुंभ आएंगे। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। इतना ही नहीं, स्थानीय स्तर पर कांग्रेसी नेता संतों के कुछ अखाड़ों में भी राहुल प्रियंका को ले जाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed