फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Vadra will visit Varanasi as part of her four day tour to Uttar Pradesh

पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर सकती हैं प्रियंका गांधी

Mon, 18 Feb 2019 09:40 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 18 Feb 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra will visit Varanasi as part of her four day tour to Uttar Pradesh
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : Self

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा पर जाएंगी। वह चार दिनों के दौरे पर उत्तर प्रदेश पहुंचेंगी। यहां आकर वह अपने क्षेत्रों का जमीनी आंकलन करेंगी। यह बात पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहीं। एक नेता ने कहा, 'वह इस महीने राज्य आएंगी और ऐसा 28 फरवरी को अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले हो सकता है।'

विज्ञापन


प्रियंका गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे पहले 14 फरवरी को अपने 3 दिवसीय दौरे को रद्द कर दिया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें की थीं। प्रियंका के पास 41 लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी है। वहीं सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन


यूपी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाश जोशी ने कहा, 'तीन दिनों के लिए प्रियंकाजी और सिंधियाजी से मिलने के बाद कैडर सक्रिय और ऊर्जावान हो गए हैं। उन्होंने हर एक पार्टी कार्यकर्ता को सुना। पार्टी अब पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।' वाराणसी के पार्टी नेताओं से बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने विकास के उन कार्यों पर फीडबैक मांगा जो पांच सालों के दौरान पीएम मोदी ने करवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में यूपी भाजपा के सचिव विजय बहादुर पाठक ने कहा, 'यह तो बहुत अच्छी बात है। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि कैसे मोदी के नेतृत्व में काशी पूरे देश की तरह आगे बढ़ रही है। इससे उन्हें अपने परिवार की गुंडागर्दी का भी अहसास हो जाएगा जो पिछले 60 सालों से देश को चला रहे हैं। आखिर में काशी की यात्रा उन्हें समझाएगी कि मोदी न केवल काशी के सांसद के रूप में, बल्कि देश के पीएम के रूप में भी लौटेंगे।'

वाराणसी की यात्रा के अलावा प्रियंका सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवार से भी मिलेंगी। साथ ही कुशीनगर के उन परिवारों से भी मुलाकात करेंगी जिनके सदस्यों की जहरीली शराब पीकर मौत हो गई थी। इलाहाबाद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक समूह का सुझाव है कि उन्हे 4 मार्च को कुंभ मेले में डुबकी लगानी चाहिए।


दूसरे कांग्रेस नेता का कहना है कि संसदीय सीटों में उनकी यात्रा के दौरान छोटे रोड शो आयोजित किए जाएंगे। जिससे कि वह ब्लॉक और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकें और आम चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के बारे में उनके विचारों जान सकें। यह पहली बार होगा जब प्रियंका अपने परिवार के गढ़ अमेठी और रायबरेली से बाहर कहीं और जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed