फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Vadra said she had vowed to fight the ideology of RSS and BJP

राहुल को दो महीने में चमत्कार की उम्मीद नहीं, जानें पहली बैठक में प्रियंका ने क्या कहा

Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra said she had vowed to fight the ideology of RSS and BJP
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी पहली आधिकारिक बैठक में गुरुवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के खिलाफ लड़ने का प्रण लिया है। कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नवनियुक्त महासचिव प्रियंका ने पार्टी मुख्यालय 24, अकबर रोड पर स्थित महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


अपनी पहली बैठक में प्रियंका ने कहा कि आरएसएस-भाजपा गठबंधन की विचारधारा और विचार प्रक्रिया का मुकाबला किया जाना आवश्यक है। 47 साल की प्रियंका ने कहा कि वह नई और गैरअनुभवी हैं लेकिन वह अपना बेस्ट देंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया से दो महीनों में किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं करते हैं और इसीलिए उन्हें कोई दबाव महसूस करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने दोनों से कांग्रेस के पुनरुद्धार के लिए ढांचा तैयार करने को कहा और उसे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयार करने को कहा है। कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल ने महासचिवों और राज्यों के प्रभारियों को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने पत्रकारों से कहा, 'हमने उम्मीदवारों के चुनाव की प्रक्रिया, चुनाव प्रचार रणनीति और जहां जरूरी हो वहां गठबंधन पर चर्चा की। हमारे सभी महासचिवों और राज्य प्रभारियों ने अपने राज्य को लेकर अपने विचार बताए हैं। अंत में हमने एक अल्टीमेटम दिया है कि उम्मीदवारों का चयन इसी महीने पूरा हो जाना चाहिए।'

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी वाड्रा और सिंधिया से गुरुवार को मुलाकात की। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि तीनों 11 फरवरी को लखनऊ जाएंगे और वहां 14 फरवरी तक रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'वे लखनऊ हवाई अड्डे से पार्टी कार्यलय तक जुलूस में जाएंगे। महासचिव उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 12 फरवरी से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बातचीत करेंगे।'


राहुल गांधी का कहना है कि पार्टी वर्तमान के राज्यसभा सदस्यों और विधायकों को टिकट नहीं देगी जब तक कि ऐसा करना अनिनार्य न हो। सिंधिया के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि उन लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा जो एक से ज्यादा बार चुनाव हार चुके हैं। झारखंड के प्रभारी आरपीएम सिंह ने कहा कि पार्टी को जुमलों की बजाए असल वादे करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed