{"_id":"5c593962bdec2273816661fa","slug":"priyanka-gandhi-vadra-nameplate-congress-headquarter-rahul-gandhi-up-east-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस मुख्यालय में लगी प्रियंका की नेमप्लेट, मिला राहुल गांधी वाला कमरा !","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस मुख्यालय में लगी प्रियंका की नेमप्लेट, मिला राहुल गांधी वाला कमरा !
Tue, 05 Feb 2019 12:52 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi nameplate
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका गांधी वाड्रा के विदेश से वापसी के बाद पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका को आवंटित हुए कमरे के बाहर उनके नाम का नेमप्लेट लगा दिया गया। प्रियंका गांधी को राहुल गांधी के बगल वाला कमरा आवंटित किया गया है। बताया जा रहा है राहुल गांधी महासचिव के पद पर होने के दौरान इसी कमरे में बैठा करते थे।
इससे पहले सोमवार को विदेश से वापसी के बाद प्रियंका गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से तुगलग रोड स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। पार्टी ने गुरूवार को लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विभिन्न राज्यों के प्रभारियों और महासचिवों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका भी इस बैठक में शामिल होंगी। इसके अलावा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
पूर्वांचल में प्रियंका के सामने बड़ी चुनौती
यूपी की 80 सीटों में से 33 प्रियंका देखेंगी। मोदी की सीट वाराणसी, योगी का गढ़ गोरखपुर, मुलायम की सीट आजमगढ़, ये सब प्रियंका के कार्यक्षेत्र में आएंगी। 2009 में कांग्रेस की पूर्वांचल में 15 और पूरे प्रदेश में 22 सीटें थीं। 2009 में जो वोट प्रतिशत 19 फीसदी था वह 2014 में गिरकर 9% हो गया और सीटें सिर्फ दो गई।
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए ने 42.63% हासिल करके 73 सीटों पर जीत हासिल की। 2017 के विधानसभा चुनाव में 39.67% हासिल करके 312 सीटें जीती हैं। पार्टी का वोट प्रतिशत कांग्रेस से लगभग सात गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
Delhi: Nameplate of #PriyankaGandhiVadra being put up outside the room allotted to her at Congress Headquarters. She has been appointed as the General Secretary for Uttar Pradesh East. pic.twitter.com/u4WaqkUFkJ
— ANI (@ANI) February 5, 2019विज्ञापन