फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Vadra hits out at Modi govt

'अमीर दोस्तों' की खातिर मोदी सरकार ने शिक्षा बजट में की कटौती: प्रियंका गांधी

Mon, 09 Dec 2019 04:22 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 09 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra hits out at Modi govt
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने स्कूलों के बजट में भी कटौती की है। प्रियंका ने फंड की कमी के चलते 2019-20 के लिए शिक्षा बजट में कमी की रिपोर्ट आने के बाद ये बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने अमीर दोस्तों का 5.5 लाख करोड़ लोन माफ कर देती है और अपने दोस्तों को छह एयरपोर्ट देती है। 
विज्ञापन


साथ ही मूल्यवृद्धि के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि इस मामले में भाजपा सरकार सोने के मूड में लग रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कई जगहों पर प्याज 200 रूपये प्रति किलो बिक रही है जबकि पेट्रोल के दाम 75 रूपये प्रति लीटर को पार कर गए हैं। भाजपा सरकार अभी सोने के मूड में ही लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस अर्थव्यवस्था के हालात को लेकर लगातार सरकार पर हमला बोल रही है। विपक्षी दल का आरोप है कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णयों ने विकास को बाधित किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed