फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka Gandhi Vadra had been admitted to Sir Gangaram Hospital after treatment she has been discharged

Priyanka Gandhi: प्रियंका को पानी की कमी और पेट में संक्रमण की शिकायत, इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Mon, 19 Feb 2024 04:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 19 Feb 2024 04:30 PM IST
सार

इससे पहले प्रियंका गांधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से बीते शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं पाई थीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra had been admitted to Sir Gangaram Hospital after treatment she has been discharged
priyanka gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें शरीर में पानी की कमी और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद यहां लाया गया। हालांकि, इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


इससे पहले प्रियंका गांधी स्वास्थ्य कारणों की वजह से बीते शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं पाई थीं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। इस बीच प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था, 'मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ऐसे निकलेगी यात्रा
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है। 21 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और फिर रायबरेली, अमेठी में निकाली जाएगी। 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम रहेगा। 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ये यात्रा की फिर से शुरुआत होगी।

यात्रा के बारे में जानिए
कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई
6,713 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बसों और पैदल तय की जा रही
इसमें 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed